spot_img

बिहार निबंधन विभाग के भ्रष्ट और तिरहुत डिवीजन के AIG प्रशांत कुमार के सीवान, मुजफ्फरपुर और पटना के ठिकानों पर निगरानी की Raid

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

पटना से गई बिहार निगरानी इकाई की टीम ने सीवान में निबंधन विभाग के तिरहुत प्रमंडल के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल प्रशांत कुमार (AIG Prashant Kumar) के आवास पर गुरुवार की सुबह से ही छापेमारी की जा रही है। विशेष निगरानी इकाई ने दो करोड़ 680585 रुपए आय से अधिक (Disproportionate Assets) का केस दर्ज किया। कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद एआईजी प्रशांत कुमार के सीवान पैतृक आवास के साथ ही साथ मुजफ्फरपुर और पटना के उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

एआईजी प्रशांत कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। इसके बाद सुबह से ही तलाशी ली जा रही है।

- Advertisement -

प्रशांत कुमार तिरहुत डिवीजन मुजफ्फरपुर में एआइजी के पद पर कार्यरत हैं। सब रजिस्‍ट्रार और रजिस्‍ट्रार के पद पर रहते हुए इनपर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में 09 नवंबर को पटना स्थित विशेष निगरानी अदालत में इनपर प्राथमिकी दर्ज की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

 

कोर्ट से आदेश मिलने के बाद गुरुवार सुबह निगरानी की तीन विशेष टीमों ने एक साथ प्रशांत कुमार के पटना, सिवान एवं मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर धावा बोला। पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित अलखराज अपार्टमेंट के फ्लैट में निगरानी की जांच चल रही है। पढ़िए पूरी खबर

इसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज करने के बाद छापा मारा गया है।  आय से करीब 2.68 करोड़ रुपए अधिक अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। विशेष निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार केस दर्ज कर कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद  प्रशांत कुमार के पटना, मुजफ्फरपुर और सिवान के ठिकानों पर दावा बोला। अभी तक की कार्रवाई में काफी नकद और सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। प्रशांत कुमार कई महकमों में रहे हैं। जहां रहते हुए इन्होंने पद का जमकर दुरुपयोग किया।

उल्लेखनीय हो कि बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) की ओर से निबंधन विभाग के तिरहुत प्रमंडल के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल प्रशांत कुमार के सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा मालवीय नगर स्थित पैतृक आवास सहित पटना के बोरिंग रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास अलखराज अपार्टमेंट व उनके मुजफ्फरपुर के कार्यालय और आवास पर निगरानी की छापेमारी हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice