spot_img

दोनों में अवैध संबंध थे, दोनों शादीशुदा, दोनों के परिवारों को पता था…फिर प्रेमिका ने ही खेली खूनी खेल…हाथ-पैर बांधे और दे दी भयानक मौत

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर है, यहां अवैध संबंध में ऐसा खेल खेला गया कि प्यार की इंतहा खून से लथपथ हो गया। यहां पति के कहने पर प्रेमिका ने प्रेमी को पहले बुलाया फिर जब वह घर आया तो उसके हाथ-पैर बांधकर ऐसी भयानक सजा दे दी जिसे सोचना भी रूह को कंपा देता है। प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, लाश को बाद में नदी के पास फेंक दिया। मामला, गिरियक थाना इलाके के चोरसुआ गांव का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हालांकि, मामला दो थानों में उलझा रहा। हत्या दीपनगर थाना इलाके में की गई लेकिन शव को पावापुरी ओपी थाना इलाके में फेंक दिया गया था। मामले में,पुलिस जांच कर रही है। जल्द अवैध संबंध में मर्डर का खुलासा होगा। पढ़िए पूरी खबर

 

 

जानकारी के अनुसार, सुधीर दास का अवैध संबंध गांव की ही एक महिला से चल रहा था। महिला के पति ने साजिश के तहत पत्नी से प्रेमी सुधीर को फोन करवाया। उसे मिलने बुलाया। जब सुधीर यानी प्रेमी आया तो उसके हाथ पैर बांधकर जमकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसकी जब मौत हो गई तो लाश को स्थानीय थाना इलाके में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में CM सम्राट चौधरी, देवघर से मांगी बिहार की समृद्धि! पढ़िए क्यों ख़ास है यह दौरा?

 

 

सुधीर दास के भाई का आरोप है कि उसके भाई का अवैध संबंध गांव के ही एक महिला से चल रहा था। बुधवार की शाम करीब सात बजे महिला के परिवार वालों ने फोन कर उसे बुलाया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए हरगवा नदी किनारे गए तो शव देखकर शोर मचाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: जेडीयू रणनीति में ज़ोरदार तेज़ी, नीतीश के 'सिपाही' घर-घर पहुंचाएंगे बात, फ्लोर टेस्ट पर क्या बोले निशांत

 

 

इसके बाद वे लोग वहां पहुंचे तब मामले का खुलासा हुआ। उसका आरोप है कि पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। हत्या करने के बाद महिला का सभी परिवार गांव छोड़कर फरार हैं। हालांकि, सुधीर भी शादीशुदा था।

 

दोनों के बीच अवैध संबंध की जानकारी दोनों के परिवार को भी थी।  घटना की जानकारी मिलते ही पावापुरी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime: भागलपुर आंख फोड़बाकांड की नालंदा में सीक्वेल... 12 साल के बच्चे की दोनों आंखें फोड़ीं, पढ़िए मामूली विवाद में क्रूरता की हद!

 

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि अवैध संबंध में हत्या की बात बताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपित गांव छोड़कर फरार है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है ।शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...