

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव में एक कांड के नामजद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में गई पुलिस दल पर ईंट पत्थर से लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
इसमें बज्रा 2 बिरौल के एसआई रामप्रवेश राम एवं घनश्यामपुर थाना के पीएसआई व अनुसंधानकर्ता संजीवन पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, अन्य चार पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई।
जख्मी हालत में दोनों पुलिस पदाधिकारी को सीएचसी बिरौल मे भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। यह घटना बीते देर रात की है।
जख्मी पुलिस पदाधिकारी रामप्रवेश राम ने बताया कि घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा निवासी फरार चल रहे मुख्य आरोपी जामुन मुखिया को गिरफ्तार करने गया था। आरोपी के अपने घर में छुपे होने की सूचना पर उसके घर को चारों ओर से घेर लिया गया।
आरोपी के परिजन घर का दरबाजा खोलकर बोले कि जामुन घर पर नहीं है। लेकिन वह कमरे के छज्जी में छुपकर बैठा आरोपी जामुन को ज्योंही पकड़ने का प्रयास किया कि कुछ महिला-पुरुषों ने रोड़ेबाजी कर दिया। रास्ता संकीर्ण रहने से पुलिस टीम को आरोपी के समर्थकों ने घेर लिया।
पुलिस बल किसी तरह जान बचाने में सफल रही। एसआई श्री राम ने बताया कि रोड़ेबाजी में इन्हें एवं घनश्यामपुर थाना के पीएस आई संजीवन पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
इसके अलावा छापामारी दल मे शामिल सिपाही योगेन्द्र कुमार, शज्जाद अहमद, सानु कुमार, सुरज कुमार पासवान को इंटरनल चोटें आई है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी जामुन मुखिया को गिरफ्तार करने घनश्यामपुर पुलिस एवं बज्रा 2 की टीम बेलबाड़ा गांव गई थी।
इस दौरान आरोपी के समर्थकों ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शेष दोषी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



You must be logged in to post a comment.