back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल, कुशेश्वरस्थान और गौड़ाबौराम में जनप्रतिनिधि करेंगे वोटरों को जागरूक, मिली जवाबदेही

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल कार्यालय में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर कुशेश्वरस्थान एवं गौड़ाबौड़ाम विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसडीओ संजीव कुमार कापर एवं डीसीएलआर युनूस अंसारी ने संयुक्त बैठक की। जिसमें मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन,दावा/आपत्ति दाखिल करने अवधि, विशेष अभियान दिवस, दावा/आपत्ति का निष्पादन तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पर चर्चा की गई।
इस दौरान एसडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की ओर से विधान सभावार सभी मतदान केंद्र पर अवस्थित बीएलए की नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा की जानी है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से बीएलए की नियुक्ति के लिए फार्म-1में जिला स्तरीय प्रतिनिधि को प्राधिकृत किया जाता है, जो अपने हस्ताक्षर से फार्म-2मे बीएलए की नियुक्ति करते हैं।
एसडीओ ने कहा कि एक वर्ष में नये मतदाताओं के लिए चार अहर्ता तिथि 01 जनवरी,01अप्रैल,01 जुलाई एवं 01अक्टूबर का प्रावधान किया गया है।इस पुनरीक्षण अवधि में तथा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत सतत्अधतीकरण अवधि में इन चारों अहर्ता तिथियों को 18 वर्ष पूरा करने वाले योग्य नागरिकों से फार्म-6 प्राप्त किया जा सकेगा।
वहीं अवर निर्वाचन पदाधिकारी अबू परवेज हैदर हैदरी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में इसके लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:  Bihar BJP अध्यक्ष Darbhanga MLA संजय सरावगी की मां की अंतिम श्रद्धांजलि में राज्यपाल से लेकर डिप्टी सीएम तक पहुंचे, जानिए कौन-कौन दिग्गज हुए शामिल? कौन आएंगे!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नरसिंह द्वादशी 2026: तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Narasimha Dwadashi 2026: भगवान नरसिंह को समर्पित नरसिंह द्वादशी का पावन पर्व सनातन धर्म...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान को बाहर करने वाले Harry Brook का कमाल!

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुए एक रोमांचक मुकाबले ने पाकिस्तान को...

सनरूफ कारें: अब हर बजट में उपलब्ध, प्रीमियम एक्सपीरियंस का नया दौर!

Sunroof Cars: अब सस्ती कारों में भी प्रीमियम सनरूफ का मज़ा, जानें आपके लिए...

आज के शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये स्टॉक्स: बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के लिए अहम अपडेट्स

Stock Market: 24 फरवरी मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें