back to top
22 जून, 2024
spot_img

Bihar Weather Update: बिहार में 10 Km रफ्तार वाली पछुआ ला रही धीरे-धीरे ठंड, सुबह-शाम सिहर उठ रहा बदन, संभलकर रहिए…नहीं तो पड़ेंगे परेशानी में

spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के लोगों को अब सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है क्योंकि राज्य में बह रही पछुआ हवा अब हल्की नमी के साथ चलने लगी है। इससे लोगों को सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। राजधानी पटना सहित सूबे के सभी जिलों में ठंड की रफ्तार में तेजी देखी जा रही है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक जिस तरह की स्थिति अभी बनी हुई है। वो आगे बरकरार भी रहेगी।  मौसम विभाग की मानें, तो इसका सबसे बड़ा कारण पछुआ हवा का प्रवाह है। पछुआ हवा की वजह से वातावरण में नमी बरकरार है। उसके साथ ठंड बढ़ रही है। हालांकि, दिन के वक्त आसमान बिल्कुल साफ रह रहा है। वहीं देर शाम ठंड बढ़ जा रही है।अगले पांच दिनों तक कुछ इसी प्रकार का मौसम रहेगा। वातावरण में नमी बनी रहेगी। हलांकि, पांच दिनों बाद मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

प्रदेश की तराई वाले इलाके में कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पछुआ हवा के साथ मौसम में नमी बनी हुई है। वातावरण शुष्क बना हुआ है। आसमान साफ होने की वजह से भले दिन में धूप निकल रही हो, लेकिन शाम गहराते ही ठंड आ जा रही है। पछुआ हवा की गति आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा है।

 

पछुआ हवा शरीर को लगते ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगता है। शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है। ग्रामीण इलाकों में शहरों से अलग स्थिति देखी जा रही है। वहां लोगों को दिन भर हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

 

चिकित्सकों ने इस मौसम में खासतौर से बुजुर्गों और बच्चों से सावधान रहने की अपील की है।दिन में आकाश साफ होने के कारण अच्छी धूप निकल रही है, इससे वातावरण गर्म रह रहा है लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। राज्य के तराई क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने के आसार है।

राज्य में पछुआ हवा की गति भी धीरे-धीरे तेज होने लगी है। वर्तमान में राज्य में आठ से दस किलोमीटर की गति से नमी के साथ पछुआ हवा बह रही है। इससे सुबह शाम लोगों को इससे बचने की सलाह दी जा रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में पछुआ आठ से दस किलोमीटर की गति से बह रही है। पछुआ अपने साथ काफी मात्रा में नमी ला रही है। सूर्यास्त के बाद तापमान में अचानक काफी गिरावट देखी जा रही है। रात आठ बजते-बजते वातावरण काफी ठंडा हो जा रहा है। इस तरह की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी ठंड

मौसम वैज्ञानियों के अनुसार अगले पांच दिनों तक वातावरण शुष्क रहेगा। आकाश साफ रहने की उम्मीद है। उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। कई मौसम विज्ञानियों का कहना है नवंबर में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होता है। अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बच्चों को खुले में रात में देर तक न रखने की सलाह

बदलते मौसम को देखते हुए पटना मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राकेश कुमार शर्मा ने रात में बच्चों को अधिक देर तक खुले में बाहर रखने से रोकने की सलाह दी है। ठंड के कारण ही बच्चे जल्दी सर्दी-खांसी के शिकार हो जा रहे हैं। कई बच्चों में बुखार, नाक बहना, बार-बार खांसी की शिकायत देखी जा रही है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें