back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

कुत्ते के साथ बेरहमी की इंतहा…कुत्ते को फांसी लगाकर उतारा मौत के घाट, तीन युवकों ने अलग-अलग रस्सियां बांधकर उसे खींचते रहे, फांसी लगाकर हत्या पर पुलिस हरकत में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गाजियाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के इलायचीपुर गांव में कुत्ते को फांसी लगाकर हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कुत्ते के साथ बेरहमी की लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दिल दहला देने वाला है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक दीवार पर कील लगाकर उसमें जंजीर का फांसी लगाकर कुत्ते को लटका दिया गया है। यही नहीं फंदा लगने के बाद भी कुत्ते के गले में दो अलग-अलग रस्सियां बांधकर उसे दो युवक खींच रहे हैं। वीडियो वायरल होने के लोग गायिजाबाद पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

चंद सेकंड के वीडियो में दो शख्स एक कुत्ते को फांसी के फंदे पर लटकाए हुए दिख रहे हैं। साथ ही अपने हाथों में रस्सी का एक एक सिरा भी पकड़ रखा है जिसे दोनों अपनी ओर पूरी ताकत से खींच रहे हैं। ताकि कुत्ते का दम घुट जाए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी के जितवारपुर में बनेगा Bihar का पहला क्राफ्ट विलेज, 9 करोड़ की सौगात से बदलेगी कलाकारों की दुनिया, पढ़िए शिल्पग्राम की नींव, क्या है Craft Village परियोजना और कैसे बदलेगी गांव की सूरत?

दरअसल सोशल मीडिया पर लोमेश प्रधान नामक एक शख्स ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें तीन युवक एक काले रंग के कुत्ते को जंजीर से फांसी लगाते हुए दिख रहे हैं। यह वायरल वीडियो जनपद के इलायची गांव का बताया जा रहा है। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वैसे ही सक्रिय हो गयी तथा प्रकरश को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. इरज राजा का कहना है कि मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेश: फरवरी 2026 में FIIs ने दिखाया भरोसा

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)...

BSNL का नया ₹449 प्लान: लंबी वैधता के साथ किफायती BSNL Plan

BSNL Plan: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति चाहते हैं...

Chaitra Month 2026: जानें हिंदू नववर्ष की शुरुआत और धार्मिक महत्व

Chaitra Month 2026: सनातन धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है, जो कि...

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें