

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड के एस एच 56 स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में भव्य आयोजन कर मनाई गई।
मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के हेड बॉय व हेड गर्ल,चारों सदनों के कप्तान उपस्थित रहे, विद्यालय की प्रबंध समिति ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष नाथ अग्निहोत्री ने बच्चों को चाचा नेहरू के बताए मार्ग पर चलने की अपील की इसी क्रम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, राज कपूर का रोल शिक्षक कृष्ण देव झा व गुड्डू चौरसिया ने निभाया।

इसी कड़ी में लकड़ी की काठी काठी का घोड़ा, मजनू के नाना मेरे पीछे ना आना, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है शिक्षकों की ओर से छात्र जीवन पर आधारित लिखे जो खत तुझे नामक नाटक प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका की ओर से मैंने कहा फूलों से तो खिलखिला कर हंस दिए, खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर की रेस 200 मीटर की रेस लॉग जंप, हाई जंप, फ्रॉग रेस, कबड्डी आदि का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य मुकाबला कबड्डी मैच के दौरान बालिकाओं ने शिक्षिकाओं को और बालकों ने शिक्षकों की टीम को हराया विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। खेलकूद की समस्त विजेताओं और उपविजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस बेहद भव्यतम आयोजन पर विद्यालय के चेयरमैन गणेश चौधरी, प्रबंध निदेशक नवलेश कुमार चौधरी, निदेशक ब्रजेश
चौधरी,प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी ने विद्यालय के कुशल प्रशासन शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा कठोर परिश्रम की जमकर तारीफ की, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्राचार्य तृप्ति अग्निहोत्री व कंप्यूटर शिक्षक आसिफ अनवर ने किया।
चौधरी,प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी ने विद्यालय के कुशल प्रशासन शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा कठोर परिश्रम की जमकर तारीफ की, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्राचार्य तृप्ति अग्निहोत्री व कंप्यूटर शिक्षक आसिफ अनवर ने किया।प्रधानाचार्य ने विद्यालय के खेल शिक्षक एकरामुल हक व संगीत शिक्षक सुशांत रंबा को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का अंत किया विद्यालय के हेड बॉय व हेड गर्ल धन्यवाद प्रस्ताव में शिक्षक–शिक्षिकाओं की ओर से मनमोहक प्रस्तुति बच्चों व शिक्षकों की ओर से खेल प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक प्रतिभागियो की जमकर तारीफ की।
- Advertisement -


You must be logged in to post a comment.