back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar News: यूपी के गोरखपुर में मिली बिहार के तीन लोगों की फांसी से लटकी लाश… पिता और दो बेटियों ने उठाया बड़ा कदम…झूल गए सब फांसी पर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीवान के रहने वाले एक परिवार के तीन लोगों की यूपी के गोरखपुर में एक साथ लाश मिली है। पिता और उसकी दो बेटियां फंदे से लटकी थीं। वारदात मंगलवार सुबह की है। इनकी पहचान जितेंद्र श्रीवास्तव और उनकी दो बेटियों के रूप में की गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा की धोबी गली में दो नाबालिग बेटियों के साथ पिता के पंखे से लटकने का मामला सामने आया है। घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

 

जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा के धोबी गली में जितेंद्र श्रीवास्तव अपनी नाबालिग दो पुत्रियों और गार्ड की नौकरी करने वाले पिता के साथ रहते हैं। हर दिन की तरह सोमवार रात में सभी ने भोजन किया। फिर, गार्ड की नौकरी करने वाले पिता रात्रि ड्यूटी पर चले गये।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी के जितवारपुर में बनेगा Bihar का पहला क्राफ्ट विलेज, 9 करोड़ की सौगात से बदलेगी कलाकारों की दुनिया, पढ़िए शिल्पग्राम की नींव, क्या है Craft Village परियोजना और कैसे बदलेगी गांव की सूरत?

 

 

मंगलावर की सुबह जब वे घर लौटे तब उन्होंने परिजनों को एक कमरे में पंखे से लटकता देखा। जितेंद्र श्रीवास्तव और उनकी दोनों नाबालिग बेटियां पंखे से लटक रहे थे। इसके बाद रुंधे गले से पिता ने इसकी जानकारी पुलिस से साझा की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की तस्दीक की और पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की विधिवत वीडिओग्राफ़ी की है। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्यों को भी इकट्ठा किया।

 

यह भी पढ़ें:  India US Trade Deal: कांग्रेस ने 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' रद्द करने की मांग क्यों की? जानें पूरा मामला

ऐसा कहा जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर इस तरह का कदम उठाया गया है। हालांकि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ स्पष्ट होगा। घटना गोरखपुर के घोषिपुरवा मोहल्ले की बताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। ये सभी सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

 

बताया जाता है कि गोरखपुर के घोषिपुरवा इलाके में सीवान के गुठनी निवासी 64 वर्षीय ओमप्रकाश श्रीवास्तव मकान बनवाकर 15 साल से परिवार के साथ रहते थे। उनके दोनों बेटों के बीच बंटवारा हो चुका है। वह गार्ड की नौकरी करते हैं।

जितेंद्र के पिता ओमप्रकाश सोमवार की रात ड्यूटी पर चले गए थे। मंगलवार की सुबह सात बजे लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो अलग-अलग कमरे में उनेक बेटे जितेंद्र और पोती 16 वर्षीय मान्या और 14 वर्षीय मानवी का शव फंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। वो चीखते हुए बाहर निकले और घटना की जानकारी पड़ोसियों के साथ शाहपुर थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें:  Kerala News: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर गिरीश गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने कहा है कि घटना के बारे में जितेंद्र श्रीवास्तव के पिता और उनके परिजनों से बातचीत हो रही है। जाँच की जा रही है। कई पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेश: फरवरी 2026 में FIIs ने दिखाया भरोसा

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)...

BSNL का नया ₹449 प्लान: लंबी वैधता के साथ किफायती BSNL Plan

BSNL Plan: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति चाहते हैं...

Chaitra Month 2026: जानें हिंदू नववर्ष की शुरुआत और धार्मिक महत्व

Chaitra Month 2026: सनातन धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है, जो कि...

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें