back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में DPM डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा, समाज की पिछड़ी और कमजोर महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक संबल बनाना ही जीविका का मकसद

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। कृषि विज्ञान केंद्र,जाले में जीविका, सिजेंटा फाउंडेशन, एइजी फाउंडेशन तथा बिल मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन एफसी की ओर से केंद्र के परिसर में महिला कृषि उद्यमी पर 21 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया।
कार्यक्रम का उदघाटन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशू शेखर, डॉ. ऋचा गार्गी डीपीएम दरभंगा, केशव बोरकर पीएल, देवदत्त बीपीएम जीविका, पीसी एसएफआई प्रीतम कुमार, पीसी एसएफआई जय प्रकाश, सौम्या रॉय फैकल्टी एसएफआई, अभिनव कुमार एसएफआई ने सयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में महिलाओं को उद्यमी बनाना आवश्यक है, तथा कृषि में उद्यामिता विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में जीविका का यह प्रयास सराहनीय है कार्यक्रम की संचालिका गृह वैज्ञानिक पूजा कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सहरसा एवं मधुबनी जिला से 30 जीविका दीदी प्रशिक्षण लेने आई है।
उन्होंने जीविका दीदियों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित कर समाज में अपनी पहचान बनाने को कहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।
डॉ. ऋचा गार्गी (DPM Dr. Richa Gargi) ने महिलाओं के जीवन में जीविका की ओर से आए बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जीविका परियोजना का मूल उद्देश्य समाज की पिछड़ी व कमजोर महिलाओं को आर्थिक सामाजिक संबल प्रदान करना है। सिंजेंटा फाउंडेशन के पीएल केशव बोरकर ने जीविका तथा कृषि विज्ञान केन्द्र का महत्व बताते हुए महिलाओं को कृषि संबंधित उद्यमी का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हे स्वरोजगार को अपनाने को कहा। कार्यक्रम के दौरान केंद्र के सभी कर्मी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर... पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोमवार, 16 फरवरी 2026: जानिए अपना Kal Ka Rashifal, कैसा रहेगा आपका दिन

Kal Ka Rashifal: प्रातःकाल की मंगल बेला में, जब ब्रह्मांड के ग्रह अपनी-अपनी चाल...

ईपीएफओ यूपीआई: पीएफ निकासी की नई क्रांति!

EPFO UPI: भविष्य निधि निकासी अब सिर्फ एक क्लिक दूर! कर्मचारी भविष्य निधि संगठन...

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से दर्दनाक हार, फैंस हुए थे निराश!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें