spot_img

बिहार में BJP को धीरे का झटका…कमल के दल-दल से निकले सैकड़ों भाजपाइयों ने थामा राजद का लालटेन

spot_img
- Advertisement -

बिहार के दल-दल में कमल खिलाने की आस लिए सरकार पर हमलावर बीजेपी के लिए मोतिहारी से बड़ी नुकसान देने वाली खबर सामने आई है जहां यहां के सैकड़ों कार्यकर्तााओं ने भाजपा का दामन छोड़ लालटेन में चले गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कहा, अब हमारे नेता तेजस्वी हैं। उन्हीं के सहारे बिहार की विकास संभव है। हालांकि, भाजपा का कहना है कि यह वहीं कार्यकर्ता हैं जिनपर पार्टी एक्शन लेने वाली थी क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य में यह सब लिप्त थे। दर्जनों लोगों को चिह्नित किया गया था। इनपर एक्शन लेने के लिए प्रदेश कमेटी को भेजा गया था। खैर, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ढाका के मंडल पताही के सैकड़ों नेता भाजपा छोड़ राजद में चले गए हैं। इसमें मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, महामंत्री कुमोद पांडेय, तिरहुत प्रमंडल सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी चंचल कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य मणिकांत तिवारी समेत पताही मंडल के सभी प्रकोष्ठ के सैकड़ों नेता शामिल हैं। सभी आरजेडी के जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

राजद से मिली जानकारी में कहा गय है कि भाजपा के अशोक कुमार चौहान 1990 से अब तक बीजेपी में थे। मगर भाजपा की नीति और कथनी से तंग आकर जनप्रतिनिधियों के शोषण से परेशान होकर राजद का दामन थामा है।
आरजेडी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कार्य से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने बीजेपी को छोड़ राजद की सदस्यता ग्रहण किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal June 14 News: 14 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी अप्रत्याशित सफलता और धन लाभ, चेक करें अपना भाग्य!

आज 14 जून को ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा के वृषभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की और धन लाभ होगा, जबकि कुछ को सेहत पर#RashifalToday,#JyotishNews,#June14Horoscope

Bhagalpur Traffic News: विक्रमशिला सेतु पर बड़ा फैसला: जाम खत्म, हटेंगे ब्रेकर, बाइक के लिए अलग लेन; जानें डीएम के निर्देश

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण जाम से अब मिलेगी राहत। जिलाधिकारी ने सभी ब्रेकर हटाने, बाइक लेन बनाने और सुरक्षाकर्मियों की सुविधाएं बेहतर करने के#BhagalpurTraffic,#VikramshilaSetu,#BiharNews

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute