back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

अवैध केरोसिन डंप कर रखने से बड़ा धमाका, सिलेंडरों के ब्लास्ट से लगी दर्जनों घरों में आग, मचा कोहराम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है यहां केरोसिन डंप कर रखने से बड़ा धमाका हुआ है। वारदात मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मोहल्ले का है जहां, गुरुवार को खाना बनाने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट  बबलू साह उर्फ कैलाश के घर से हुआ है जहां भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई।

हद यह है कि कुछ महीने पहले भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र के काजबलीचक में ब्लास्ट में 15 लोगों ने अपनी जान को गंवा दी थी। पुलिस ने कई एंगल से जांच की। अवैध पटाखा बनाने वाले लोगों के ऊपर ममला दर्ज कर उन पर कार्रवाई भी की। लेकिन अवैध तरीके से जानलेवा पदार्थ को बनाने में लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पढ़िए पूरी ताजा खबर…

 

जहां अवैध किरासन तेल का कारोबार करने वाले कैलाश घटना के बाद से फरार है। सवाल अब यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंची। सवाल उठ रहा है कि रिहायशी इलाके में इतने बड़े पैमाने पर आखिरकार केरोसिन तेल का काले कारोबार कैसे चल रहा था? क्या इसकी जानकारी मोजाहिदपुर पुलिस को रहते भी उन्होंने कार्रवाई नहीं की। हालांकि इस हादसे में गनीमत रहा कि किसी की जान माल की क्षति नहीं हुई।

आग की चपेट में आने पर घर में रखे दो गैस सिलिंडर भी फट गए। इससे आग चारों तरफ फैल गया। पड़ोस में रहने वाले घरों से निकल कर सड़क पर आ गए। बबलू साह के जिस कमरे में आग लगी, वहां काफी मात्रा में केरोसिन डंप कर कर रखा गया था। जिसमें आग कैसे लगी अभी इसका सही आकलन अग्निशमन दल नहीं कर सका है।

 

लेकिन आग पहले केरोसिन के भरे बड़े-बड़े गैलन में लगी थी, जिसके बाद गैस सिलिंडर को चपेट में ले लिया। जिससे दो जोरदार धमाके हुए थे। घटना में सिर्फ एक लोग जख्मी हुए। जिसका इलाज निजी अस्पताल के बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने यह भी देखा कि वहां पर बड़े-बड़े 6-7 ड्रम तेल का पड़ा हुआ था।

अवैध केरोसिन डंप कर रखने से बड़ा धमाका, सिलेंडरों के ब्लास्ट से लगी दर्जनों घरों में आग, मचा कोहराम
स्थानीय लोगों के मुताबिक कैलाश केरोसिन तेल का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार करता था और इसकी भनक मोजाहिदपुर पुलिस को नहीं थी। थाना के महज एक किलोमीटर की दूरी पर हो रहे केरोसिन तेल का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार पर स्थानीय लोग आक्रोश भी दिखा।

 

अग्निशमन पदाधिकारी आग लगने के कारण और आग से संपत्ति के होने वाले नुकसान का आकलन कर रहे हैं। इधर आग लगने को लेकर स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि हाल में हुई एक छापेमारी में भारी मात्रा में इलाके में दो कारोबारी भाइयों के पास से केरोसिन बरामद की गई थी।

 

बाद में छापेमारी टीम ने कथित रूप से नजराना लेकर केरोसिन वापस कर उसकी जगह पर कम मात्रा में डीजल रखवा दिया था। केरोसिन के बदले डीजल रखने वाले धंधेबाज से करीब आठ हजार लीटर केरोसिन लाकर उसे डंप करने की चर्चा लोग कर रहे थे। भारी मात्रा में केरोसिन बबलू साह के घर में रखे जाने की चर्चा मोहल्ले में है। हालांकि बबलू साह केरोसिन के भंडारण की बात से इनकार किया है।

 

इधर घटना से आसपास के आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने करीब दो घंटे तक आग पर काबू पाने की कड़ा प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। घटना के बाद शहर धुआं धुआं हो गया। लोगों का कहना था कि शहर के रिहायशी इलाके में केरोसिन तेल का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार पुलिस की मिलीभगत से हो रही है।

 

हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन फौरन वहां से लौट आए। उधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की छह छोटी बड़ी गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

जरूर पढ़ें

मोदी-नीतीश-लालू पर Darbhanga में बरसे PK, बोले – अब बच्चों के चेहरे देखकर दीजिए वोट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी 'बिहार बदलाव...

Darbhanga @ अंगूरी की बेटी ‘गिरफ़्त’ में, कहां – कब – कैसे?

दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी...

Darbhanga में 18 से 20 अगस्त तक 1400 प्रतिभागी दिखाएंगे खेलों में दमखम, 18 प्रखंडों के खिलाड़ी बनाएंगे प्रतियोगिता को खास

दरभंगा | शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार एवं जिला...

मध्यरात्रि गूंजा – “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”… Krishna Janmashtami पर भक्ति की बयार, आकर्षक पंडाल, रोशनी और सजावट ने खींचा Darbhanga...

मनोज कुमार झा, अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें