

जाले, देशज टाइम्स। दोघरा स्थित पुरानी बाजार के प्रांगण में जाले बीडीओ और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध गुरुवार से अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ हो गया। बीते एक नवंबर को लतराहा दोघरा में आयोजित महावीरी झंडा महोत्सव के मौके लतराहा और दोघरा झंडा महोत्सव के लोगों के बीच हुए पत्थरबाजी और झड़प के बाद प्रशासनिक कार्रवाई से लोग आक्रोशित हैं।
दंडाधिकारी सह जाले बीडीओ दीनबंधु दिवाकर की ओर से लतराहा और दोघरा पूजा समिति के अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ जाले थाना में कराए गए पुलिस प्रशासन की एफआईआर से लोग नाराज हैं।

स्थानीय लोगों ने एफआईआर वापस लेने की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर झंडा महोत्सव समिति दोघड़ा लतराहा समेत आसपास के ग्रामीणों ने गुरुवार को झंडा महोत्सव स्थल दोघड़ा पुरानी बाजार के प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 1/2 सदस्य समता देवी के पति धीरेंद्र कुमार इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आला अधिकारियों को स्मारपत्र देने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके खिलाफ बेमियादी धरना जारी रहेगा।
मौके पर जाले 1/2 क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य समता देवी, स्थानीय मुखिया चंद्रकला देवी, अवधेश साह,कतरौल वसंत के मुखिया अमरनाथ महतो, पवन मेहता, ललन शर्मा, संजीत पूर्वे, धर्मनाथ महतो, राधेश्याम पूर्वे, विनोद महतो, रमन कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण धरना में शामिल हुए।
वहीं,समर्थन में व्यवसाइयों के प्रतिष्ठान रहे बंद
लतराहा दोघरा के व्यवसायियों ने धरना प्रदर्शन के समर्थन में अपनी अपनी प्रतिष्ठान को बंद कर धरना में शामिल हुए।




You must be logged in to post a comment.