back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

सीतामढ़ी में महज पानी गिरने के विवाद में खूनी खेल, छोटे भाई ने कर दी नाखून काटने वाली लहरनी से बड़े भाई की हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र के सुंदरनगर में खून के रिश्ते ही खून के प्यासे बन गए। रिश्ता ऐसा बिगड़ा एक भाई ने अपने ही भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जहां छोटे भाई धीरज ठाकुर ने धारदार हथियार से अपने बड़े भाई स्व.शंकर ठाकुर के तीस वर्षीय पुत्र जितेंद्र ठाकुर की हत्या नाखुन काटने वाली औजार लहरनी से कर दी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जितेंद्र तीन भाई थे। इसमें दो सहोदर भाइयों में विवाद के बाद मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार नाखुन काटने वाली औजार लहरनी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का कारण कमरे के दरवाजे पर पानी गिराने को लेकर हुए विवाद को बताया गया है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र ठाकुर व धीरज ठाकुर दोनों नशे का आदी था। दोनों शराब, गांजा व नशे की दवा लेता था। घटना की रात रोज की तरह दोनों नशे में धुत थे। जितेंद्र के कमरे के बाहर पानी गिरा था। जिस पर फिसलकर उसकी मां रंजना देवी गिर गई।

 

 

इस पर जितेंद्र ठाकुर ने छोटे भाई धीरज पर पानी गिराने का आरोप लगाते हुए उसे फटकार लगाई। इसके बाद दोनों भाईयों में विवाद होने लगा। इसी दौरान धीरज ने पूजा घर में रखा लहेरनी(नाखून काटने का औजार )से बड़े भाई के सीने पर वार कर दिया। जितेंद्र बिछावन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही मेहसौल थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक जितेंद्र ठाकुर का अपने छोटे भाई से पहले से ही विवाद था।

 

गुरुवार की देर रात्रि दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। पुलिस हत्या करने वाले से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड घर बैठे लें मनोरंजन का मज़ा: कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज होंगी OTT Release?

OTT Release: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की दुनिया में होने वाला है बड़ा धमाका, जब...

शनि प्रदोष व्रत 2026: जानिए इस पावन Pradosh Vrat का महत्व और पूजा विधि

Pradosh Vrat: हिन्दू धर्म में व्रत और त्योहारों का अपना विशेष महत्व है, जो...

20 लाख से कम बजट में बेहतरीन 7-Seater Cars: जानें कौन सी है आपके लिए बेस्ट!

7-Seater Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों परिवार के लिए बड़ी और आरामदायक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें