
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रंगदारी मामले में उदभेदन कर दिया हैं। हालांकि पुलिस कुछ भी अभी बताने से परहेज कर रही हैं। कागज के लिफाफों में लिखकर रंगदारी मांगना, फिर फोन कर रंगदारी की मांग करना इन शातिरों को महंगा पड़ा हैं। इस मामले में सूत्रों का कहना हैं कि पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया हैं।
वहीं पुलिस कहती हैं कि तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही हैं। एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्राचार्य से एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर इन बदमाशों ने दहशत का माहौल कायम कर दिया था।
जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य मधु चौधरी से फोन पर एक लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी।
इस संबंध में प्राचार्या ने बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।इस आवेदन में कहा गया था कि 5 नवंबर को एक व्यक्ति अपना पहचान छिपाते हुए स्कूल में एक लिफाफा दे गया।जिसमे रखे पत्र में रंगदारी मांगी गई।
फिर 18 नवंबर को यानी शुक्रवार को अनजान नंबर से फोन आया और यह कहते हुए रंगदारी की मांग की गई कि यह इलाका उसका हैं। अगर एक लाख रुपए रंगदारी नहीं दोगी तो अंजाम बुरा होगा। यही नहीं गोली मारने की धमकी भी दी गई थी।
एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में बहादुरपुर थाना के नये थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने इसे चुनौती माना और 24 घंटे के भीतर बदमाशों को धर दबोचा। हालांकि पुलिस कहती हैं कि सभी संदिग्ध हैं, पूछताछ की जा रही हैं।






