spot_img

रविवार को माउंट माउंगानुई में उगा तेज धूप….सूर्या की रोशनी में चमका भारत का New Zealand दौरा, दूसरे T20 में 65 रन से दर्ज की जीत

spot_img
- Advertisement -

रविवार को माउंट माउंगानुई में उगा तेज धूप। सूर्या की रोशनी में चमका भारत का New Zealand दौरा। दूसरे T20 में 65 रन से दर्ज की जीत। इसके हीरो बने सूर्य कुमार यादव। बेहतरीन चौकों और छक्कों से सजी शतकीय पारी। पढ़िए पूरी खबर मगर उससे पहले जानिए न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा हो चुकी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस टीम की कप्तान बनीं हें श्वेता सहरावत…आइए पहले इस घोषित टीम पर एक नजर डालते हैं फिर चलते हैं माउंट माउंगानुई जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी 20 मैच आज खेला गया। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा। वहीं, आज निजी कंपनियों के टीवी छतरी लगाने वाले क्रिकेट प्रेमी मैच का लुत्फ नहीं उठा पाए। दूरदर्शन पर इसका प्रसारण किया गया मगर वह भी फ्री डिस्क पर। इससे खेलप्रेमियों में दिनभर गुस्सा रहा। खैर, लौटते हैं खबर की ओर

- Advertisement -

 

 

अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने न्यूजीलैंड अंडर 19 महिला के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए भारतीय अंडर 19 महिला टीम की घोषणा कर दी है।

 

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला खेलेगी। पहला मैच 27 नवंबर, दूसरा 29 नवंबर, तीसरा 01 दिसंबर, चौथा 04 दिसंबर एवं पांचवां मैच 06 दिसंबर को खेला जाएगा। सभी मैच मुम्बई में खेले जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी: में भीषण ट्रक दुर्घटना, बालू लदे ट्रक से कुचलकर मकान मालिक की दर्दनाक मौत

रविवार को माउंट माउंगानुई में उगा तेज धूप....सूर्या की रोशनी में चमका भारत का New Zealand दौरा, दूसरे T20 में 65 रन से दर्ज की जीतभारत अंडर-19 महिला टीम: श्वेता सहरावत (कप्तान), शिखा शालोट, तृषा जी, सौम्या तिवारी (उप कप्तान), सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तितास साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 65 रन से जीत लिया है। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। उस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। ऐसे में भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

 

 

भारत ने सीरीज के दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन दूसरा मैच जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब आखिरी मैच जीतकर भारत 2-0 से सीरीज जीत सकता है। वहीं, कीवी टीम के पास आखिरी मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने का मौका है।

 

 

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के शतक के चलते न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने हैट्रिक ली। इसके जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मुकाबला 65 रन से हार गई। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में गंगा स्नान जा रहे दो दोस्तों को अपराधियों ने मारी गोली, एक युवक की खेत में खदेड़कर हत्या, दूसरा Darbhanga DMCH में एडमिट

 

वहीं, भारतीय टीम ने माउंट माउंगानुई में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया है। मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मेजबान टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मुकाबला 65 रन से हार गई। इसी के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

 

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के 51 गेंद में नाबाद 111IND vs NZ 2nd t20i Live Score: India vs New Zealand T20 Match Scorecard News Updates in Hindi रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन बनाए। सूर्यकुमार ने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 36 रन, कप्तान हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर ने क्रमश: 13-13 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। ईश सोढ़ी को एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Railway Station Fire: प्लेटफॉर्म पर लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, Samastipur रेलवे ने लिया एक्शन

 

भारत द्वारा दिए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सलामी बल्लेबाज फिन एलेन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 50 पार पहुंचाया।

 

इस बीच न्यूजीलैंड को 56 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। कॉन्वे 22 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 89 रन के कुल स्कोर तक न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इस बीच कप्तान विलियम्सन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि विलियम्सन के अलावा कोई और बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक सका और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों में 61 रन की पारी खेली।

 

भारत की ओर से दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिये। युजवेन्द्र चहल ने दो विकेट, मोहम्मद सिराज ने दो विकेट, वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से सड़कों पर होगी अब हाईटेक निगरानी, ट्रैफिक उल्लंघन पर लगेगी लगाम, पढ़िए हर जिले में...

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम: बिहार की सड़कों पर अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने...

Darbhanga News: मॉडल स्कूल शिक्षक चयन की दरभंगा में इंटरव्यू शुरू, ऐसे होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन

मॉडल स्कूल शिक्षक चयन: बिहार के दरभंगा में मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती...

Darbhanga News: सीतामढ़ी कोर्ट की हनक पर दरभंगा में कई ‘मोस्ट वांटेड’ के घर पुलिस ने चस्पा इश्तिहार, पढ़िए लूट, हत्या और उत्पीड़न की...

फरार आरोपी: सीतामढ़ी न्यायालय के निर्देश पर जाले थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी...

Muzaffurpur News: गायघाट में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी का एक्शन, बाइक से घूम-घूम कर इलाकों को देखा, कहा -बांधों- सड़कों की तुरंत कीजिए...

बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण: मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण...