back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

इंडोनेशिया में भूकंप से प्रलय… 46 लोगों की मौत, सैकड़ों लोग जख्मी, परिवार दर परिवारों ने छोड़ी इमारतें, भागे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

इंडोनेशिया से बड़ी खबर है यहां मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप प्रलय लेकर आया। इसमें कम से कम 46 लोगों की मौत हो चुकी है और सात सौ से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। एक दर्जन इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं वहीं कई इमारतों को लोगों ने खाली कर वहां से भाग रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में केंद्रित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। जो तस्वीरें आ रही हैं उसके अनुसार इनमें टूटी हुई इमारतें, मलबा और क्षतिग्रस्त कारें नजर आ रही हैं। एक अफसर ने कहा-हम लोगों से अपील करते हैं कि वो फिलहाल अपनी इमारतों से बाहर रहें, क्योंकि आफ्टर शॉक्स की आशंका है। राजधानी जकार्ता में एम्बुलेंस के सायरन लगातार सुनाई दे रहे हैं। इंडोनेशिया सरकार की क्विक रिस्पॉन्स टीम हालात पर नजर रख रही है।

सियांजुर जिले के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि घरों सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। ग्रेटर जकार्ता क्षेत्र में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी में गगनचुंबी इमारतें तीन मिनट से अधिक समय तक हिलती रहीं और कुछ को खाली करा लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Valentine’s Day 2026: प्यार की नई इबारत लिख रहे हैं ये सितारे!

Valentine's Day 2026: प्यार के इस पावन पर्व पर, जब दुनिया भर के प्रेमी...

UPSC सिविल सेवा: आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

UPSC: सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है, जिसमें...

Bike Mileage: अपनी बाइक का माइलेज कैसे बढ़ाएं?

Bike Mileage: मौजूदा समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतें हर बाइक मालिक के लिए...

महाशिवरात्रि 2026: बिना व्रत रखे भी पाएं पूजा का संपूर्ण फल, जानें सरल उपाय

महाशिवरात्रि 2026: देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि, एक ऐसा पुण्यकाल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें