spot_img

बच्चे का चाचा ने पहले किया अपहरण, फिर दोनों आंखें फोड़ी, हाथ-पैर के नाखूनों को उखाड़ा, कर डाला मर्डर

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी में परिवार के ही चाचा समेत अन्य लोगों ने 11 के साल के सन्नी कुमार अपहरण कर हत्या कर दी। पहले उसकी दोनों आंख फोड़ दी। फिर एक आंख निकाल ली। यही नहीं हाथ और पैर के नाखून भी उखाड़ लिए। इसके बाद शव को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना जिले के सहीयारा थाना क्षेत्र के भीखा हरिकेश गांव की है।

- Advertisement -

अपहरण का आरोप मृतक के पिता बिपिन कुमार सिंह ने लिखित आवेदन में गांव के ही निखिल कुमार और राजा कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। अब उन्हीं पर हत्या का आरोप है। पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार थे। थानेदार अवध किशोर राम ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार के प्रवासी श्रमिकों को दूसरे राज्यों में भटकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, Migrant Workers को मिलेगी बड़ी राहत! सरकार हर राज्य में खोलेगी 'श्रम सेवा केंद्र'

मृतक सन्नी के परिजनों ने कहा कि शनिवार को ही सन्नी का अपहरण हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह को पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई। लेकिन देर शाम सन्नी की लाश मिली। अगर पुलिस समय रहते सन्नी को ढूंढ लेती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Power Transmission: बिहार में औद्योगिक क्रांति का आगाज, मजबूत होगा नेटवर्क,उद्योगों को मिलेगी निर्बाध बिजली! जानिए - कब मजबूत होगा ग्रिड नेटवर्क

इस तरीके से मेरे भाई की हत्या हुई, उसी तरीके से उन सब को मरना चाहिए। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। गांव के दो लोगों पर लगाया था।

पुलिस ने दो आरोपी राजा और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़के के रिश्ते में चाचा लगेंगे। दोनों परिवार आपस में पटीदार हैं और उनके बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आरोपियों का लड़के के घर से बस 30 मीटर की दूरी पर है।

परिजनों ने कहा कि सन्नी कुमार पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार शाम में सन्नी गांव के मठ पर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसे उठाकर ले गए। रविवार देर शाम ग्रामीणों को शव मिलने की सूचना मिली तो दंग रह गए। घटना के बाद से इलाके के दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...