back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Road Accident : बड़ा सड़क हादसा, कार पहले सड़क किनारे गड्ढे में फंसी फिर पलट कर खाई में जा गिरी, 5 लोगों की मौके पर मौत, 7 जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

यूपी के लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों ने दम तोड़ दिए, जबकि सात सात लोग घायल हो गए हैं। सभी जख्मियों का इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जाइलो कार सुबह 3.10 पर निकली थी। हादसा सुबह 5 बजे के आस-पास भीरा पलिया स्टेट हाईवे पर हुआ है। कार की स्पीड ज्यादा थी, ऐसे में अचानक कार तेजी से सड़क के बगल नाले में पलट गई।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly News: विधानसभा में 50 MLA ने रचा इतिहास, एक साथ उठाई यह बड़ी मांग... पढ़िए collective political will में विधायकों की एकजुटता और शिक्षा का सवाल

हादसे में जिन 5 लोगों की मौत हुई है। उनकी शिनाख्त राजकिशोर, विनय, उमेश, हरनाम चंद, मनीउल्ला खां के तौर पर हुई है। वहीं, घायलों की हालत गंभीर है। उनको सीएचसी से रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले 3 मजदूर और दो टीचर हैं।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील इलाके में भीरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में फंसने की वजह से मंगलवार तड़के एक एसयूवी कार पलटकर खाई में जा गिरी, दर्दनाक हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया गया है कि एसयूवी कार में 12 लोग सवार थे, जिसमे पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

सुक्खनपुर निवासी कार सवार राजू पाल ने बताया कि वह शाहजहांपुर से टैक्सी कार में सवार हुए थे। पलिया के आगे सड़क कटी थी। ड्राइवर को झपकी आई या नींद आई नहीं कह सकते। गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में फंसकर पलट गई, जिसमें उनके परिचित विनय समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लखीमपुर खीरी के पलिया तहसील इलाके में भीरा मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में फंसने की वजह से मंगलवार तड़के एक एसयूवी कार पलटकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar DJ Vehicle Ban: बिहार में डीजे और मॉडिफाइड वाहनों पर लगा बैन, परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

एसयूवी कार में 12 लोग सवार थे, जिसमे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकलवाया और राहत बचाव शुरू किया। मौके पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी पहुंचे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...

IIM Recruitment: IIM मुंबई में एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

IIM Recruitment: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) मुंबई में नौकरी का सपना देख रहे...

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेश: फरवरी 2026 में FIIs ने दिखाया भरोसा

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)...

BSNL का नया ₹449 प्लान: लंबी वैधता के साथ किफायती BSNL Plan

BSNL Plan: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति चाहते हैं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें