back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

पटना में आभूषण, रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, 100 करोड़ से अधिक बेहिसाब लेन-देन की लंबी फेहरिस्त, बिहार के कई जिलों समेत दिल्ली और लखनऊ से भी कनेक्शन…छापा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

आयकर विभाग ने बिहार में सोने और हीरे के आभूषण तथा रियल एस्टेट के कारोबार में लगे कुछ समूहों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए सौ करोड़ रुपए से अधिक के ऐसे लेन देन का पता लगाया है जिसका हिसाब किताब नहीं दिखाया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इन समूहों के कारोबार पटना, भागलपुर, डेहरी ऑन सोन समेत लखनऊ और दिल्ली में फैले तीस से अधिक परिसरों में चल रहे हैं। यहां सत्रह नवंबर को भी तलाशी ली गई थी। तलाशी में बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और आय की चोरी के डिजिटल साक्ष्य मिले थे जिन्हें जब्त करने के बाद अब आईटी टीम फिर से छापा मार रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है। आइटी टीम ने पटना, भागलपुर, डेहरी, लखनऊ और दिल्ली में सोने और हीरे के आभूषण और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े कुछ समूहों से संबंधित तीस से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी करते हुए सनसनी फैला दी है। इस दौरान टीम को कई सुराग हाथ लगे हैं। टीम ने जब्ती की कार्रवाई भी की है। आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान करीब सौ करोड़ की अघोषित आय का पता लगाया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Records: बिहार भूमि सुधार में आह और वाह कर्मचारियों की हड़ताल पर डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान, पढ़िए CO-DCLR, बड़ा दांव और खेला!

 

 

वित्त मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि विभाग को छापेमारी के दौरान आयकर की चोरी के सबूत बरामद हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान, बेहिसाब नकदी और 5 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण जब्त किए गए। कुल 14 बैंक लॉकरों को सीज किया गया। अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है। पढ़िए पूरी खबर

 

यह भी पढ़ें:  Bihar AI: UK के मंत्री कनिष्क और संजय झा की मुलाकात से बिहार में AI का नया सवेरा, पढ़िए... Bihar के तकनीकी परिदृश्य

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि आयकर विभाग ने गत 17 नवंबर को हीरे के आभूषण और रियल एस्टेट के कारोबार में लगे कुछ समूहों से संबंधित 30 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। आईटी को इस छापेमारी के दौरान आयकर चोरी से जुड़े कई सबूत मिले हैं।

मंत्रालय के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों ने इस तलाशी अभियान के दौरान बेहिसाब नकदी और 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के आभूषण जब्त भी किए। इसके साथ ही आयकर अधिकारियों ने छापेमारी में कुल 14 बैंक लॉकरों को सीज किया है। विभाग को इस छापेमारी में अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेन-देन का पता चला है। आयकर विभाग की आगे की जांच अभी चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेश: फरवरी 2026 में FIIs ने दिखाया भरोसा

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)...

BSNL का नया ₹449 प्लान: लंबी वैधता के साथ किफायती BSNL Plan

BSNL Plan: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति चाहते हैं...

Chaitra Month 2026: जानें हिंदू नववर्ष की शुरुआत और धार्मिक महत्व

Chaitra Month 2026: सनातन धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व है, जो कि...

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें