spot_img

PM MODI को मिली जान से मारने की धमकी, WhatsApp पर आया Audio Message

spot_img
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग को भेजी गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक ऑडियो संदेश आया है। धमकी भरा यह मैसेज किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजा गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसमें कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के दो गुर्गों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने का काम सौंपा गया है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने के इस संदेश के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम अलर्ट हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

इस संदेश में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम के दो गुर्गों मुस्तफा अहमद और नवाज को प्रधानमंत्री मोदी को मारने का जिम्मा सौंपा गया है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी वाले अब तक कुल 7 ऑडियो संदेश भेजे जा चुके हैं। इस संदेश के साथ ही एक फोटो भी भेजी है।

 

जिस शख्स ने यह संदेश भेजा है उसने अपना नाम नहीं बताया है। संदेश में जिस व्यक्ति का फोटो भेजा गया है, वह एक हीरा व्यापारी है, जिससे पुलिस ने पूछताछ की है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

कई राज्यों में चुनावी तैयारी की हलचल काफी तेज हैं। नेताओं का चुनावी अभियान जोर शोर से चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात में मौजूद हैं। यहां पीएम मोदी एकाएक कई रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुबंई पुलिस को प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी मिली है।

यह धमकी मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग को भेजी गई है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सएप नंबर पर एक ऑडियो मैसेज आया है। इस ऑडियो संदेश में कहा गया है कि पीएम मोदी को मारने के लिए दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के दो गुर्गों को काम सौंपा गया है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने की इस खबर के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सतर्क हो गई है।

धमकी भरा यह ऑडियो मैसेज अनजान व्यक्ति की ओर से भेजा गया है। धमकी का ऑडियो संदेश भेजने वाले ने दाऊद इब्राहिम के उन दो गुर्गों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पीएम मोदी को जान से मारने का काम सौंपा गया है. इनके नाम मुस्तफा अहमद और नवाज हैं. लेकिन ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है।

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी वाले ऑडियो क्लिप के अब तक तक कुल 7 मैसेज भेजे जा चुके हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

 

इस बार जो मुंबई पुलिस को धमकी मिली है, उसमें दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी का नाम सामने आया है. कहा गया है कि डी कंपनी के दो गुर्गों को यह काम सौंप दिया गया है। मुंबई पुलिस इसलिए एकदम से सतर्क हो गई है। ताकि जल्द से जल्द आगे की जांच की जा सके।

जांच के अनुसार, यह ऑडियो मैसेज किसी अनजान शख्स द्वारा भेजा गया है। धमकी का ऑडियो संदेश भेजने वाले ने दाऊद इब्राहिम के  दो गुर्गों के नाम भी बताए हैं। इनके नाम मुस्तफा अहमद और नवाज हैं हालांकि ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है।

वहीं अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अवज में एक हीरा व्यापारी से पूछताछ की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...