back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

DM से मिलने आए थे CO, बाहर जैसे ही निकले डीएम ने कहा…भ्रष्टाचारी हैं ये गिरफ्तार कर लो, तत्काल किया सस्पेंड, लिखा सरकार को पत्र

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है। यह बिहार ने पहली बार शायद देखा है। यहां डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी से मिलकर निकलते ही बाहर बरौली के सीओ कृष्णकांत चौबे गिरफ्तार कर लिए गए। हद यह, उन्हें डीएम चौधरी के आदेश पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार के आरोप में यह गिरफ्तारी डीएम के आदेश पर गोपालगंज पुलिस ने की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सीओ कृष्णकांत पर आरोप है कि वह दाखिल खारिज के नाम पर धांधली कर रहे थे। सीओ के खिलाफ डीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने यह एक्शन लिया है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  BSSC Exam Calendar 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का खुला रास्ता, आयोग ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, जानें पूरी डिटेल

 

डीएम ने दो दिन पहले ही सदर एसडीएम को निर्देश दिया कि बरौली सीओ के आवास पर छापेमारी भी कराया था। दरअसल, गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को बरौली अंचल के सीओ कृष्णकांत चौबे के खिलाफ लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं।

जानकारी के अनुसार, कलेक्ट्रेट परिसर यानी समाहरणालय परिसर में इस बड़ी घटना से लोग भी अवाक रह गए। दरअसल, मामला ही दाखिल-खारिज में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को लेकर था कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक दाखिल खारिज में गड़बड़ी पाए जाने के बाद सदर SDM डॉ. प्रदीप कुमार ने सीओ के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की थी। इस दौरान छापेमारी में सीओ कार्यालय से राजस्व कर्मचारी रत्नेश सिंह, मनोरंजन सिंह, राघवजी भगत, अंबिका प्रसाद और कन्हैया प्रसाद का डोंगल एसडीएम के हाथ लगा था। पांच राजस्व कर्मियों का डोंगल मिलने के बाद सीओ को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: चंद्र गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी धन-समृद्धि

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर और नक्षत्रों का...

Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

Patna NEET Student Death: पटना की सरजमीं पर एक छात्र की संदिग्ध मौत का...

Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

Bihar Taxi Service: सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की भीड़ में, अब एक नया सारथी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें