back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

मुजफ्फरपुर में महिला की हत्या कर लाश को खेत में पेड़ की डाल और पत्ते से छुपाया, लोगों का बवाल, सड़क जाम, दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां बालेश्वर महतो की चालीस वर्षीय पत्नी रेखा देवी की हत्या कर एक खेत में लाश को छिपा दिया गया है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर कोठी का है जहां वह चारा लेने गई थी।

 

 

हद यह कि अपराधियों ने हत्या के बाद लाश के ऊपर पेड़ की डाली और पत्ते डालकर उसे छुपाने की भी कोशिश की। लेकिन, परिजन जब उसकी तलाश में निकले तो उसकी लाश खेत में पेड़ की डाली और पत्ते के नीचे दबी हुई मिली। इसके बाद पूरा गांव उमड़ा पड़ा। आक्रोशित लोगों ने हत्या के विरोध में सड़क जाम करते हुए जमकर बवाल काटा है।

जानकारी के अनुसार, हत्या की जानकारी मिलते ही पूरा गांव सड़क पर उमड़ आया और जमकर हंगामा करते हुए बवाल काटने लगे। ग्रामीण लाश को सड़क पर रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस से भी प्रदर्शनकारियों की नोक-झोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को शांत कर वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें:  बेटी की अश्लील तस्वीर वायरल...बेटी की बेइज्जती से टूटा पिता! Muzaffarpur-Darbhanga Lane पर आत्मदाह की कोशिश, 2 घंटे तक सड़क जाम

परिजनों ने बताया कि रेखा के पति बालेश्वर महतो किसी काम से बाहर गए थे। रेखा मवेशी के लिए चारा लेने खेत में गई थी। इसी दौरान वहां पेड़ काट रहे तीन चार मजदूर भी गायब हो गए। वहां से मजदूर गायब हो गए थे। सिर्फ कुल्हाड़ी और एक साइकिल वहीं पड़ी थी। रेखा के शरीर पर चोट और जख्म के निशान थे। आशंका जताई जा रही है की उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की दुष्कर्म की वारदात से भी जोड़कर देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें