back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

बिहार के डाकघर में रुपए जमा कराने के नाम पर 30 करोड़ का फ्रॉड करने वाला एजेंट पत्नी के साथ चलती ट्रेन से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा डाकघर में फर्जीवाड़ा कर फरार चलने वाला एजेंट धीरज अग्रवाल और उसकी पत्‍नी आखिरकार धराया। वह भी चलती ट्रेन से। दोनों सैकड़ों उपभोक्ताओं से आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट) के जरिए लगभग तीस करोड़ की ठगी कर चुका है।

- Advertisement -

धीरज को गोरखपुर आरपीएफ और छपरा पुलिस ने संयुक्त रूप से पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जालसाज एजेंट को न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन से आरपीएफ ने यूपी के गोरखपुर से पकड़ा और छपरा की भगवान बाजार थाना पुलिस कौ सौंप दिया। इसपर छपरा में 30 करोड़ रुपए का गबन का आरोप है। आरपीएफ (RPF) ने दोनों को बिहार पुलिस को सौंप दिया। बिहार पुलिस उन्हें लेकर छपरा के लिए रवाना हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,बिहार पुलिस को आरोपी धीरज अग्रवाल की सात महीने से तलाश थी। धीरज भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी के साथ पकड़ा गया है। एक साल पहले दोनों लोगों का रुपया ठगकर दो बच्‍चों के साथ फरार हो गए थे।बिहार के डाकघर में रुपए जमा कराने के नाम पर 30 करोड़ का फ्रॉड करने वाला एजेंट पत्नी के साथ चलती ट्रेन से गिरफ्तार

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Terror Attack: दिल्ली पर लश्कर-ए-तैयबा का साया, देश में एक बड़ा आतंकी हमला करने की फ़िराक में आतंकी! पढ़िए...IED... पंजाब, कश्मीर और लाल किला

 

इसके बाद से ही बिहार पुलिस को इनकी तलाश रही है। आरोपियों ने इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद बिहार की छपरा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। धीरज अग्रवाल ने छपरा शहर के पोस्ट ऑफिस से जुड़े 500 से अधिक खाताधारकों से करीब 50 करोड़ से अधिक राशि धोखाधड़ी कर लेकर फरार हो गया था।

जानकारी के अनुसार, धीरज अग्रवाल और उसकी पत्‍नी ने सैकड़ों लोगों का रुपया डाकघर लंबे समय से में जमा करते रहे। पहले तो वे सही काम करते रहे। इसके बाद लोगों का रुपया जमा करने के नाम पर फर्जी रसीद देने लगे। इस तरह इन लोगों ने रिटायर्ड प्रोफेसर के 70 लाख रुपए सहित अनेक लोगों को अपना शिकार बनाया।

इसके खिलाफ भगवान बाजार थाने में गुदरी सलापत गंज के रहने वाले डॉक्टर निजाम अहमद के पुत्र निसार अहमद और अश्वनी पांडे ने टाउन और भगवान बाजार थाने में भी मामला दर्ज कराया गया था गोरखपुर पोस्ट के इंस्पेक्टर इंचार्ज राजेश सिन्हा ने तत्काल सूचना भगवान बाजार थाना पुलिस को दी और मौके पर भगवान बाजार थाना पुलिस पहुंच गई।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्‍ली में रह रहे थे। इसके बाद वे अब नए ठिकाने की तलाश में जाने के लिए निकले थे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्‍ली में रह रहे थे। इसके बाद वे अब नए ठिकाने की तलाश में जाने के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी Police का डबल धमाका, लूटी बाइक के साथ गांजे की खेप भी बरामद, दो शातिर अपराधी दबोचे

श्री सिंह ने बताया कि वह डाक विभाग के खाता धारियों से फर्जीवाड़ा कर रहा था लेकिन लोगों को इसकी भनक नहीं लगने दे रहा था। यहां तक कि लोगों की दैनिक वसूली के जरिए रेकरिंग डिपॉजिट खाता खोलकर चूना लगा रहा था। लोग विश्वास में इसके पास ही अपना खाता भी छोड़ देते थे। इसका फायादा उठाकर उसने पासबुक पर जाली एंट्री कर डाक विभाग की मुहर और कर्मी का हस्ताक्षर कर पैसा उठा लेता था। करीब एक साल पहले इसका खुलासा होने पर वह छपरा छोड़कर भाग गया था।

यह भी पढ़ें:  Tejashwi Yadav का मनोज तिवारी पर तीखा तंज, बोले- 'फटा-फट खोल के दिखा...', "हथेली गरम पुलिस नरम.... पढ़िए...कविता, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, BJP पर आक्रमण ...तजेंगे क्रूरता, छल अन्य जन भी?"

 

श्री सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना के बाद आरोपियों को 12524, नई दिल्‍ली से न्‍यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन में गिरफ्तार किया गया है।मुखबिर से सूचना के बाद आरोपियों को 12524, नई दिल्‍ली से न्‍यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन में गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, अंक बंटे

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का दिल एक बार फिर टूट गया, जब न्यूजीलैंड...

Madhubani News: हत्या के 3 मुजरिमों को Jhanjharpur Court ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 25 हजार का जुर्माना भी लगा

Jhanjharpur court: अपराध की दुनिया का अंत अक्सर जेल की अंधेरी कोठरियों में ही...

Bokaro News: चुनाव का आखिरी किला! बैलेट बॉक्स की सुरक्षा पर महामंथन, 217 अधिकारियों को मिला कड़ा प्रशिक्षण

Bokaro News: लोकतंत्र का महापर्व केवल वोट डालने तक सीमित नहीं, असली परीक्षा तो...

Bihar Land Records: 31 मार्च तक निपटेंगे 40 लाख परिमार्जन आवेदन, बिहार सरकार का बड़ा ऐलान!

Bihar Land Records: कागज़ों की उलझन और सरकारी दफ्तरों की धीमी चाल, अक्सर आम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें