

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। एस एच 56 स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में टैगोर हाउस तथा बालिका वर्ग में रमन हाउस बनी विजेता।
- Advertisement -
- Advertisement -
श्री कृष्णा आइडियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में दिनांक 26 नवंबर से इंटर हाउस बालक और बालिका वर्ग के फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रहा है। जिसमें बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में रमन हाउस ने टैगोर हाउस को तथा दूसरे मुकाबले में अशोका हाउस ने शिवाजी हाउस को हराया।
वहीं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में रमन हाउस की टीम ने अशोका हाउस की टीम को एक गोल से हराया। दूसरी तरफ बालक वर्ग में पहला मुकाबला रमण हाउस और अशोका हाउस के बीच हुआ जिसमें अशोका हाउस ने रमन हाउस को हराया,वही दूसरा मुकाबला शिवाजी और टैगोर हाउस के बीच हुआ। जिसे टैगोर हाउस ने अपने नाम किया और फाइनल मुकाबले में टैगोर हाउस ने अशोका हाउस को हराया।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मो. इकराम उल हक की देखरेख में हुआ वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशीष नाथ अग्निहोत्री ने सभी विजेता और विजेताओं को मेडल तथा ट्रॉफी से सम्मानित किया और खेल प्रशिक्षक इकराम उल हक को सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति ने मेडल से सम्मानित किया।
पूरे टूर्नामेंट में आसिफ अनवर और राम रतन झा कॉमेंट्री का जिम्मा संभाले हुए थे। इस सफल आयोजन के लिए प्रबंध समिति व विद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों,छात्र-छात्राओं व प्रतिभागियो को बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Darbhanga Railway Station का होगा कायाकल्प, 340 करोड़ की सौगात, मिले नई ट्रेन, बड़ी मांग
- Advertisement -

