back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

ट्रक-राेडवेज बस की सीधी भिड़ंत में छह यात्रियों की मौत, 15 जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार सुबह ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर में छह यात्रियों की मौत हो गई। साथ ही 15 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक है।  हादसा बहराइच-लखनऊ हाइवे पर जरवल रोड के घाघराघाट स्टेशन के पास हुआ है। यहां जयपुर से बहराइच आ रही ईदगाह डिपो की बस एक ट्रक से टकरा गई। बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisement -

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायलाें में नेपाल का 32 वर्षीय शिवा, दुर्गा, प्रेम, विशाल, शकुन्तला,धनीराम, बहराइच निवासी ओम प्रकाश, श्रावस्ती निवासी कन्हई लाल, राजस्थान निवासी अबरार, छेपाली, सीतापुर निवासी रामप्रकाश, कानपुर देहात की रहने वाली करिश्मा, इटावा निवासी संदीप कुमार अन्य यात्री हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सूचना पाकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव चौधरी और सीओ कैसरगंज कमलेश सिंह पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: इबादत, संयम और भाईचारे का पवित्र संदेश

Ramzan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,...

Ravivar Upay: धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए रविवार के विशेष उपाय

Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है,...

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का सटीक आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2026, रविवार का पावन दिन है।...

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें