back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

मकान में लगी भीषण आग में जिंदा जलकर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र के पाढ़म स्थित एक मकान में मंगलवार रात लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,कस्बा पाढ़म में एक मकान में आग लगने की घटना हुई। जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग फंसे हुए थे। जिनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 6 लोगों की झुलसने से मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। करीब ढाई घंटे रेस्क्यू चला।

- Advertisement -

इस रेस्क्यू में आगरा, मैनपुरी, एटा व फिरोजाबाद से फायर बिग्रेड की 18 गाड़ियों व 12 थानों की पुलिस शामिल रही। फिलहाल एडीजी आगरा राजीव कृष्ण और आईजी आगरा नचिकेत झा अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। पढ़िए पूरी खबर

थाना जसराना क्षेत्र के कस्बा पाढ़म में रमन प्रकाश राजपूत का तीन मंजिला मकान है। जिसमें वे राजपूत इलेक्ट्रिकल्स, राजपूत ज्वेलर्स एवं राजपूत फर्नीचर के नाम से अपने बेटों मनोज और नितिन के साथ व्यवसाय करते हैं।

बताया जाता है कि मंगलवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट से उनके मकान में आग लग गई। आग लगने के समय सभी परिजन घर के अंदर थे। जिनमें रमन के बड़े बेटे मनोज, उनकी पत्नी और उनके 3 बच्चे, वहीं छोटे बेटे नितिन की पत्नी और उनकी 6 माह की बच्ची थी।

आग लगने के बाद घर से केवल रमन प्रकाश और उनके छोटे बेटे नितिन ही बाहर निकल सके। जबकि अन्य सभी परिजन आग में ही फंसे रह गए। आग लगने से कस्बे में हड़कंप मच गया।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू हो गए। जानकारी मिलने पर डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात रणविजय सिंह, एसडीएम पारसनाथ मौर्य, सीओ अनिवेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिए। करीब ढाई घंटे रेस्क्यू चला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...

IIM Recruitment: IIM मुंबई में एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

IIM Recruitment: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) मुंबई में नौकरी का सपना देख रहे...

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेश: फरवरी 2026 में FIIs ने दिखाया भरोसा

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)...

BSNL का नया ₹449 प्लान: लंबी वैधता के साथ किफायती BSNL Plan

BSNL Plan: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति चाहते हैं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें