back to top
⮜ शहर चुनें
जून, 9, 2026
spot_img

मजदूरी से मना किया तो दबंग ने बुलाकर मार दी गोली, हत्या से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा में एक मजदूर साहुगढ़ कारू टोला के वार्ड नंबर 5 निवासी सुरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका कुसूर बस इतना था कि उसने मजदूरी करने से मना कर दिया। इसी बात की उसे मौत की सजा दी गई।

- Advertisement -

मामला, सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ का है जहां सुबह सुबह दबंगों ने मजदूर सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गांव के ही सदानंद यादव ने सुरेश को अपने यहां मजदूरी करने के लिए बुधवार को बुलाया। सुरेश यादव ने किन्हीं कारणों मजदूरी करने से मना कर दिया। तो सदानंद ने उसपर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। इससे पहले भी दबंग सदानंद यादव उन्हें अपने यहां मजदूरी करने के लिए बार-बार धमकाते रहे थे। सुरेश ने उनके यहां मजदूरी करने से मना कर दिया तो उन लोगों ने गोली मार दी।

- Advertisement -

जानकारी मिलते ही मधेपुरा थाना की पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंच शव को कब्जे में लिया। घटना के बाबत मधेपुरा सदर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में बेरहमी: मजदूरी मांगी तो गैरेज मालिक को पीटा, हजारों कैश भी लूटे!

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में मजदूरी मांगने पर एक गैरेज मालिक को बेरहमी से पीटा गया और दुकान से 22,500 रुपये लूट लिए गए। घायल गैरेज मालिक को डीएमसीएच रेफर किDarbhangaNews,CrimeBihar,PoliceAction

Bihar Digital Platform News: सरकार का बड़ा फैसला: प्रवासी बिहारी लाएंगे BIHAR में निवेश, ‘ब्रेन ड्रेन’ अब ‘ब्रेन गेन’ में बदलेगा! जानिए – डिजिटल...

बिहार सरकार ने एक महत्वाकांक्षी 'ग्लोबल बिहारी डिजिटल प्लेटफॉर्म' लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य प्रवासी बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ना, निवेश लाना और युवा#BiharDigitalPlatform,#GlobalBihari,#BiharInvestment

Darbhanga Court News: दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: पैक्स चुनाव में हत्या के आरोपी की जमानत खारिज, आगे क्या?

दरभंगा सिविल कोर्ट ने पैक्स चुनाव की रंजिश में हत्या, गबन और जानलेवा हमले के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब उन्हें पटना ह#DarbhangaNews,#CourtOrder,#BiharCrime

Darbhanga Dowry Case News: दरभंगा: 29 साल बाद मिली आज़ादी! दहेज उत्पीड़न के 8 आरोपी बरी, जानिए पूरा मामला

दरभंगा में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सत्यम की अदालत ने दहेज उत्पीड़न के तीन पुराने मामलों में आठ आरोपियों को बरी कर दिया। इनमें एक मामला 29 साल पुराना था, जिसस#DarbhangaNews,#DowryCase,#CourtVerdict
error: कॉपी नहीं, शेयर करें
LIVE
बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले देशज पर ⚡ अभी जॉइन करें
JOIN
NEWS
BIHAR
DESHAJ
24×7
WA