spot_img

फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने दबोचा…सरकारी स्कूल से हुई गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

बिहार में फर्जी शिक्षकों पर गाज गिरने लगी है। ताजा मामला नवादा का है जहां जिले के रोह प्रखंड में फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल महिला शिक्षिका नूरसराय थाना क्षेत्र के परमानंद बिगहा गांव निवासी बालेश्वर पासवान की पुत्री  उषा कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उषा की गिरफ्तारी बिहार शरीफ स्थित एक सरकारी स्कूल से हुई है।

- Advertisement -

सरकार ने इन दिनों हजारों शिक्षकों की बहाली की है। इसमें बड़े पैमान पर फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाली सामने आया है। तृतीय और चतुर्थ चरण के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक ही उतीर्णता प्रमाण पत्र के आधार पर कई स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच कराई गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sheohar Murder: शिवहर में घर से 500 मीटर दूर झुरमुट में मिली युवक की लाश, खाना खाकर निकला सुबह बुझ गई घर का चिराग

 

- Advertisement -

हजारों शिक्षकों ने गलत सूचना देकर नौकरी ज्वाइन की है। उसके बाद कार्रवाई शुरू हो गई। अब तक सैकड़ों शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं, हजारों शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच चल रही है। इसी कड़ी में नवादा पुलिस ने एक शिक्षिका को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: सहरसा-दरभंगा रेलखंड पर खुशी की घड़ी... मिली बड़ी सौगात, 26 अप्रैल से दौड़ेगी यात्री ट्रेन, झाझा तक लाखों यात्रियों को राहत... पढ़िए New Bypass Rail Line पर Purnia Court - Anand Vihar Special की शुरुआत

 

जानकारी के अनुसार,जिले के रोह प्रखंड में पांच शिक्षक फर्जी पाए गए थे। डीएम के आदेश पर रोह बीईओ ने पांचों शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें तृतीय व चतुर्थ चरण के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक ही उतीर्णता प्रमाण पत्र के आधार पर भिन्न भिन्न स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच कराई गई थी।

 

प्रशासनिक आदेश पर 203 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच हुई थी। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में 68 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जिसके आलोक में जिलाधिकारी ने फर्जी प्रमाण पत्रों पर बहाल शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में पुल हादसा, Bihar में विकास कार्य के दौरान दर्दनाक दुर्घटना, मजदूर नदी में गिरा

इधर आरोपी शिक्षिका का कहना है कि उन्हें यह पता नहीं है कि किस स्कूल में कौन टीचर बहाल थी। पुलिस उस महिला को गिरफ्तार करे, जो उनके नाम पर बहाल हुई। वहीं, महिला शिक्षिका की गिरफ्तारी ने सभी की नींद उड़ा दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Water Station: अब पानी के रास्ते कीजिए सफर, 11 जिलों में 21 जल स्टेशन, जानिए गुड न्यूज़

Bihar Water Station: बिहार में जल मार्ग से यात्रा का सपना अब जल्द ही...

Bihar Semiconductor Policy: बिहार में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 25 हजार करोड़ का निवेश और 2 लाख रोजगार, जानिए क्या है इस पॉलिसी में

Bihar Semiconductor Policy: बिहार में अब सिर्फ खेती किसानी और सरकारी नौकरी का सपना...

Patna Metro: कॉरिडोर-2 का पहला टनल मई तक हो जाएगा तैयार, जानिए ताज़ा अपडेट

Patna Metro: अगर आप भी पटना मेट्रो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं,...

Darbhanga News: दरभंगा में बच्चे के शौच न निकला मेढक Frog Mystery पिता का दावा -बच्चे के पेट से मेंढक निकला, DMCH में डॉक्टर्स...

Frog Mystery: दरभंगा के डीएमसीएच में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर्स...