spot_img

भ्रष्टाचार में लिप्त दारोगा गिरफ्तार, भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को घूस लेते निगरानी ने दबोचा

spot_img
- Advertisement -

खबर खगड़िया और पटना से आ रही है। दोनों ही खबरें चौंकाने वाली है। खगड़िया में जहां भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस ने एक दारोगा शंकर पोद्दार को गिरफ्तार किया है। वहीं, पटना में भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता  संजीत कुमार को निगरानी ब्यूरो ने दो लाख की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, इंजीनियर संजीत के ठिकानों की तलाशी भी शुरू कर दी गई है। पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -

खगड़िया में दारोगा शंकर पोद्दार को गिरफ्तार किया है। उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। यह कार्रवाई  एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर की गई है जहां पुलिस टीम ने आरोपी दारोगा शंकर को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दारोगा शंकर पोद्दार का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था। वायरल ऑडियों की जांच के बाद दारोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

वहीं,भवन निर्माण विभाग सेंट्रल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को दो लाख रू लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाया और गर्दनीबाग स्थित घर से घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। भ्रष्ट अभियंता ने ठेकेदार से 6 लाख बतौर घूस मांगे थे लेकिन सौदा दो लाख में तय हुआ। निगरानी ब्यूरो ने सत्यापन के बाद उस भ्रष्ट अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है। संजीत कुमार को गिरफ्तार करने के बाद अब उसके आवास की तलाशी चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...