मई,21,2024
spot_img

तय हो गया…JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर ललन सिंह ही बनेंगे, सजेगा ताज, भरा पर्चा, निर्वाचन तय

spot_img
spot_img
spot_img

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ही बनेंगे यह तय हो गया। ने शनिवार को अपना नामांकरण कराया है। अब यह बात लगभग तय है कि ललन सिंह निर्विरोध रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर फिर से आसीन हो जाएंगे।

 

निर्वाचन सात दिसंबर को होना है। ललन सिंह को पिछले वर्ष 31 जुलाई को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जगह उन्हें यह जिम्मेवारी दी गयी थी।

ललन अभी भी इसी पद पर हैं उन्हें यह पद पिछले साल 31 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद आरसीपी सिंह को हटा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections News|Saran Seat News|...5th Phase Voting में हाई प्रोफाइल सीट पर बूथ Capturing की बड़ी Entry

करीब ढेढ़ साल के बाद जदयू में फिर से ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने की तैयारी तेज हो गयी है। पिछले सप्ताह ही 27 नवंबर को जदयू राज्य परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के क्रम में कहा था कि उनका यह प्रस्ताव है कि ललन सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालते रहें. मैं प्रस्ताव भी कर दूंगा।

नीतीश की इस अपील के बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि ललन सिंह फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का जा रहे हैं। उनके नाम की घोषणा होनी सिर्फ औपचारिकता मात्र है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Lok Sabha Election LIVE 🔴| गायघाट में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार....बोचहा पहुंचे डीएम, एसएसपी

दरअसल, जदयू के वतर्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब करीब डेढ़ साल के बाद फिर से जदयू का कमान संभालने वाले हैं। इसी पद के लिए तीन दिसंबर को उन्होंने अपना नामांकन करवाया है। वैसे पिछले सप्ताह खुद बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वेसर्वा माने जाने वाले नीतीश कुमार ने इनके नाम का प्रस्ताव किया था। जिसके बाद से यह तय हो गया था कि ललन सिंह फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का जा रहे है।

 

अब उनके चुने जाने की आधिकारिक घोषणा ही बाकी रह गई है। जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2021 में जब ललन सिंह ने पार्टी का कमान अपने हाथों में लिया है, तबसे पार्टी में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिला है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव नए महागठबंधन के तहत सरकार बनाना और राज्यसभा से आरसीपी सिंह की छुट्टी शामिल है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| मधुबनी की सुबह लोकतंंत्र के नाम, 09 बजे तक...9% मतदान

इसके बाद नीतीश अब जो विपक्षी एकता की मुहिम चला रहे हैं, उसके पीछे भी ललन सिंह का ही दिमाग बताया जा रहा है। फिलहाल उनकी सबसे बड़ी परीक्षा कुढ़नी में होने वाला उपचुनाव हैं। अब तक ललन सिंह के कार्यकाल में पार्टी ने किसी चुनाव का सामना नहीं किया है। इसके अलावा वर्ष 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव ललन सिंह के लिए सबसे अहम है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें