spot_img

अब प्रियंका गांधी नए साल पर महिलाओं के साथ निकालेंगी भारत जोड़ो यात्रा

spot_img
- Advertisement -

अब प्रियंका गांधी भी भारत को जोड़ने निकलेंगी। कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी अगले साल अपनी पैदल यात्रा शुरू करेंगी। इस दौरान वह महिलाओं के साथ सड़क पर चलेंगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रहे हैं। राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने भी भाई की तरह मार्च निकालने का फैसला किया है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Purnia Railway News: पूर्णिया आनंद विहार स्पेशल ट्रेन... आज से शुरू हो रही है पूर्णिया से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

अभी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 8 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समापन की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान राहुल गांधी करीब 3570 किमी की दूरी तय करेंगे। यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजर रही है।

 

भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम को राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा मध्य प्रदेश से झालावाड़ में प्रवेश करेगी। राजस्थान में राहुल गांधी 17 दिन रहेंगे। वह 500 किमी दूरी तय करेंगे। यह पहली बार है जब भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस शासित राज्य में प्रवेश करेगी। झालावाड़ के झालरापाटन के चवली चौराहा पर गांधी और अन्य यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  Munger News: CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान, Bihar Administration बिहार में नहीं चलेगी फाइलों की मनमानी, अधिकारियों को चेतावनी!

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने रविवार को प्रियंका गांधी के पैदल मार्च के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी। इसे 2023 में दो महीने तक निकाला जाएगा। 26 जनवरी 2023 से महिला मार्च की शुरुआत होगी।

 

इस दौरान देश के सभी राज्यों की राजधानी में महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। महिला मार्च कार्यक्रम का समापन 26 मार्च 2023 को होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दिन प्रियंका गांधी की यात्रा शुरू होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश का न्यू पोस्टर, CM पद छोड़ने के बाद क्या है JDU का नया दांव? जानें पोस्टर पॉलिटिक्स का पूरा खेल… सब...

नीतीश कुमार पोस्टर: बिहार की सियासत में पोस्टरों का दौर हमेशा गरमाया रहता है...

Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाथनगर थाना क्षेत्र...