
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। तू डाल-डाल मैं पात-पात। यह मुहावरा तो आपने सुना ही होगा। यही बात विश्वविद्यालय थाना की पुलिस और शराब माफियाओं के साथ चल रहा है।
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा की ओर से शराब माफियाओ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में कभी कूरियर से कभी ऑओ से यानि अलग-अलग तरीकों का जुगाड़ शराब माफिया करते हैं, लेकिन विवि थाना पुलिस है कि उनकी तरकीबों पर पानी फेर देती है और वे पकड़े भी जाते है।
फिलहाल शराब माफिया ने हुंडई की पुरानी कार में शराब लेकर बेचने की फिराक में था। लेकिन, इसकी भनक भी विवि पुलिस को हो गई। विवि थानाध्यक्ष श्री झा ने कैदराबाद स्थित पुराने बस स्टैंड में पुलिस को भेजा। लेकिन, जब तक पुलिस पहुंचती तब तक गाड़ी छोड़ सभी फरार हो गया था।
हालांकि, पुलिस ने सेंटरों कार डीएल 3सी एक्यू 0952 को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो उसमें तीन सौ एमएल का 396 लीटर नेपाली सोफिया मिला। शराब समेत कार को जब्त कर पुलिस थाने लाई है। थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।







You must be logged in to post a comment.