spot_img

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में उपचुनाव कल, तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र के लिए रवाना, रवानगी से पहले DM और SP ने पढ़ाया पाठ

spot_img
- Advertisement -
दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। कुढ़नी विधान सभा उप निर्वाचन 2022 में पोलिंग पार्टी इवीएम मशीन के साथ अपने-अपने निर्दिष्ट मतदान केन्द्र पर रवाना हो गये। रवाना होने से पूर्व जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उन्हें ब्रीफ किया।
ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी चुनाव कर्मियों को शुभकामना देते कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में त्रुटि एवं बाधारहित मतदान सम्पन्न कराने में आप निर्वाचन आयोग के एसओपी के अनुसार कार्य करें। अपने सम्बद्ध चुनाव कर्मी पुलिसकर्मी के साथ आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण मतदान प्रारंभ कर कुशलतापूर्वक संचालित करते हुए पूर्ण करें।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया के बारीकी को भी बताया। ससमय माॅक पोल एवं अन्य प्रक्रिया करने का निर्देश दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने संबोधन में कहा कि ईवीएम एवं अन्य सामग्री के साथ अपने चिन्हित मतदान केंद्र पर ही पहुंचे। रास्ते में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कठोर एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
उप विकास आयुक्त ने भी बताया कि यह चुनाव भी बोचहाँ उप चुनाव के तरह ही पीसीसीपी रहित हो रहा है। यानी चुनाव कर्मी  सीधे ईवीएम एवं अन्य सामग्री के साथ अपने मतदान केन्द्र पर प्रस्थान करेगें। सिंकदपुर स्टेडियम में बने डिस्पैच सेंटर में अलग-अलग कर्मियों के बैठने की व्यवस्था थी।
वाहन कोषांग, ईवीएम वेयर हाउस, कार्मिक कोषांग भी सुचारू ढंग से कार्य किये। मौके पर सामान्य प्रेक्षक डाॅ. शालीन, उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, परीक्ष्यमान आई एस पदाधिकारी सारा असरफ, अपर समाहर्ता अजय कुमार, संजीव कुमार, निर्वाची पदाधिकारी खगेश चंद्र झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, सामग्री कोषांग कयूम अंसारी, कार्मिक कोषांग के नोडल तरणिजा आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur -Darbhanga News: गायघाट के खेत में दुष्कर्म की कोशिश, दरभंगा में धराया, पैसे के बहाने बुलाकर किया था गंदा काम, पढ़िए कैसे हुआ गायघाट में दुष्कर्म प्रयास, कैसे फंसी युवती?
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश का न्यू पोस्टर, CM पद छोड़ने के बाद क्या है JDU का नया दांव? जानें पोस्टर पॉलिटिक्स का पूरा खेल… सब...

नीतीश कुमार पोस्टर: बिहार की सियासत में पोस्टरों का दौर हमेशा गरमाया रहता है...

Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाथनगर थाना क्षेत्र...