spot_img

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के नाम पर Social Media पर मांगा जा रहा पैसा

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान में पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के नाम पर सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर पैसा मांगा जा रहा है। वहीं ओसामा ने इस बारे में कहा कि ये सारे सोशल मीडिया अकाउंट फर्जी हैं। फिलहाल,पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा भी वर्तमान में राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं।

- Advertisement -

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने कहा कि लोगों से अपील है कि वो इस तरह की फर्जी मैसेज से बचें। इस तरह की फेक आईडी बनाकर मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को ओसामा के नाम से कई बार मैसेज आया है। इस मैसेज में लिखा गया है कि मुझे छपरा के एक आदमी का मैसेज आया है। उसको कुछ खर्चा भेजना है। मैसेज में दस हजार रुपये का डिमांड किया गया है. बड़ी बात ये है कि उस व्यक्ति को एक ही मैसेज कई बार आया है।

- Advertisement -

बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की मौत के बाद लोग ओसामा को उनके रूप में देख रहे हैं। लोगों का मानना है कि वो सीवान पर अपने पिता की तरह राज कर सकेंगे। हालांकि बड़ी बात ये है कि उनकी मौत के बाद भी परिवार का दबदबा सीवान और आसपास के इलाके पर कम नहीं हुआ है।शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के नाम पर Social Media पर मांगा जा रहा पैसा

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ओसामा का किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई अकाउंट नहीं है। उन्होंने किसी से सोशल मीडिया के जरिए पैसे नहीं मांगा है। वो अभी शहर से बाहर है। वापस लौटने पर सीवान जिला प्रशासन से इस बारे में शिकायत करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो फर्जी मैसेज से बचें।

 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले भी ऐसे ही राजद के खिलाफ ओसामा के नाम से फेक मैसेज फैलाया गया था। दरअसल, ओसामा के नाम से एक फेक व्हाट्सएप के जरिए राजद के खिलाफ जहर भी उगला गया था। मैसेज में कहा गया था कि अम्मी जो सोच रही हैं वो बोलेंगी, मगर मुझे राजद पसंद नहीं है। अब सब कुछ अम्मी के उपर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice