back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर के गायघाट-शिवदाहा में लगातार हो रहीं चोरी की वारदातें, फिर से बंद घरों को बनाया अपराधियों ने निशाना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
मुख्य बातें
अपराध का ग्राफ बढ़ने से पुलिस परेशान
चोरी के तीन मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली
दीपक कुमार। गायघाट देशज टाइम्स। गायघाट में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोग दहशत में हैं और पुलिस दावों के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है।
इक्का-दुक्का छोटे मामले का पर्दाफाश कर वाहवाही लूटने वाली पुलिस हाल में हुई चोरी की तीन वारदात को सुलझा नहीं पाई है। आए दिन अपराध के ग्राफ में इजाफा पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। एक मामले को पुलिस सुलझाने की कोशिश करती है कि दूसरी वारदात हो जाती है।
शिवदाहा तिरसठ पंचायत के शिवदाहा बरैल में लगातार तीन चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। चोरी की घटना हुए कई दिन बीत गए, लेकिन प्रोग्रेस रिपोर्ट शून्य है। वहीं देर रात फिर एक बंद घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया हैं।
गायघाट थाना क्षेत्र में इस साल चोरी की कई वारदात हुई पर एक भी मामले में पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई। चोरी हुई सामानों की बरामदगी तो दूर की बात है। अभी लगातार कई दिनों से शिवदाहा बरैल में चोरों का आतंक जारी हैं। लेकिन इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: RJD MLA के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप | पढ़िए सुनियोजित साजिश, करीबी और संदिग्ध निशान !
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nothing Phone 4a Series हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Nothing Phone 4a Series: स्मार्टफोन बाजार में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाली Nothing कंपनी...

कृति सैनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलना बना विवाद का कारण, यामी गौतम के एक लाइक से मचा बवाल!

Kriti Sanon News: बॉलीवुड की हसीनाओं के बीच अवॉर्ड की जंग अब सोशल मीडिया...

SSC GD Constable परीक्षा 2026: बड़ी खबर, परीक्षा हुई स्थगित, नई तारीख का इंतजार

SSC GD Constable: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक...

T20 World Cup: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल, अंग्रेजों ने जीता टॉस, टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! टी20 वर्ल्ड कप 2026 का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें