back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के जाले में अतिक्रमणकारियों ने पौराणिक कुआं को जेसीबी से किया जमींदोज

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के निकट पुरानी कुंआ को तोड़कर अतिक्रमण करने के मामले को अंचलाधिकारी जाले ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार को उक्त स्थल का नापी अपने मौजूदगी में कराया।
इस आलोक में अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि तोड़े गए कुंआ सर्वसाधारण बिहार सरकार की थी। उन्होंने  कड़ी कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा है कि इस मामले में नगर परिषद आयुक्त की ओर से सरकारी संपत्ति का क्षति कर भूमि अतिक्रमण करने संबंधित मुकदमा होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर... पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार का महत्वपूर्ण सात निश्चय योजना की तरह जल जीवन हरियाली योजना में कुआ तालाब आहार पोखर को अतिक्रमण मुक्त करवाने का अभियान चल रहा है। वही स्थानीय जाले नगर परिषद क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पीछे एक व्यक्ति की ओर से पौराणिक कुआं को जेसीबी मशीन से तोड़ कर पूर्ण रूपेण ध्वस्त कर दिया है।

इस आलोक में सामाजिक कार्यकर्ता रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने अंचलाधिकारी जाले राकेश कुमार को आवेदन देकर इस अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। इस आलोक में मुहल्ला के लोगो की ओर से स्थानीय विधायक पूर्व मंत्री जीवेश कुमार सी मिलकर उन्हें विरस्तृत जानकारी दिया गया।
उन्होंने  इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण मुक्त करबाने के लिए जिलाधिकारी को त्वरित करवाई के साथ अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई किया जाने को कहा है।
इस आलोक में अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने बुधवार की सुबह अतिक्रमण स्थल पर पहुंचकर अपने मौजूदगी में उक्त स्थल की माफी करवाई जहां उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों ने कुएं को जमींदोज किए जाने को बहुत ही गंभीर मामला है। इस मामले को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोमवार, 16 फरवरी 2026: जानिए अपना Kal Ka Rashifal, कैसा रहेगा आपका दिन

Kal Ka Rashifal: प्रातःकाल की मंगल बेला में, जब ब्रह्मांड के ग्रह अपनी-अपनी चाल...

ईपीएफओ यूपीआई: पीएफ निकासी की नई क्रांति!

EPFO UPI: भविष्य निधि निकासी अब सिर्फ एक क्लिक दूर! कर्मचारी भविष्य निधि संगठन...

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से दर्दनाक हार, फैंस हुए थे निराश!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से...

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू संग की महाशिवरात्रि की पूजा, भक्तिमय अंदाज हुआ वायरल

Soha Ali Khan News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों महाशिवरात्रि के भक्तिमय रंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें