back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

परीक्षा देने बनारस जा रहे तीन छात्रों को ट्रैक्टर ने कुचला, दो छात्रों की मौके पर मौत, तीसरे की हालत नाजुक, विरोध में सड़क जाम, हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मुख्यालय में स्कूटी से स्कूल जा रहे छात्रों को ट्रैक्टर ने रौंद डाला। इसमें एक स्कूटी पर तीन छात्रों में दो करूप गांव निवासी स्व. सर्वजीत सिंह के 18 वर्षीय पुत्र बीएससी नर्सिंग का छात्र प्रकाश कुमार और बीटेक का छात्र अशोक सिंह के पुत्र अंशुल कुमार की मौत हो गई। वहीं, एक 17 वर्षीय धर्मजीत कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hardeep Singh Puri: अनुभवी प्रशासक से केंद्रीय मंत्री तक का शानदार सफर, जानिए अनसुनी बातें

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र परीक्षा देने के लिए पटना और कोई प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए बनारस जा रहा था।इसी दौरान ट्रेन पकड़ने के लिए सभी सासाराम रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि गेंहू लदा ट्रैक्टर ने सामने से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दो छात्रों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली भी पलट गई। गेहूं के बोरे सड़क पर बिखर गए।

- Advertisement -

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा मोड़ के समीप सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुराना जीटी रोड को कुछ देर तक जाम रखा। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। बाद में घटनास्थल पर मुसफिल थानाध्यक्ष पहुच कर लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tamil Nadu Election: DMK की जीत सुनिश्चित, स्टालिन बोले – हर पदाधिकारी दिलाए 50 वोट, 200 सीटों का है लक्ष्य

वहीं, जख्मी धर्मजीत कुमार सदर अस्पताल सासाराम से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में ईशान किशन का जलवा, टीम इंडिया का स्कोर 100 पार!

T20 वर्ल्ड कप 2026: जब क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते...

India vs Pakistan महासंग्राम: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन आउट!

India vs Pakistan India vs Pakistan: T20 वर्ल्ड कप 2026 का वो महामुकाबला, जिसका हर...

JioHotstar पर मुफ्त देखें भारत-पाक महामुकाबला: जानिए टेलीकॉम कंपनियों के दमदार प्लान्स

JioHotstar: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें