spot_img

अब बीजेपी ने रख दी बड़ी मांग…बंद कर दो 2000 के नोट…यानी ब्लैक मनी…चलन से करो बाहर

spot_img
- Advertisement -

बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने 2 हजार का नोट बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि 2000 के नोट को बैंकों में लौटाने के लिए एक साल का समय दिया जाए। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के एडमिशन में सांसद कोटा बंद कराने की मांग बीते दिनों राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने की थी। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए सांसद कोटा को सरकार ने बंद कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सुशील मोदी ने यह मामला राज्यसभा में उठाया। उनकी माने तो 2000 का नोट बाजार से गायब हो गया है। इसकी ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। अपराध जगत में 2000 के नोट का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। पहले इसे बैंक से एक्सचेंज किया जाए उसके बाद इसका प्रचलन पूरी तरह से बंद कर दिया जाए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Junction Parking: अब नहीं होगा जाम, 6000 गाड़ियों की पार्किंग से मिलेगा छुटकारा

जब एक हजार के नोट को खत्म किया जा सकता है तो 2000 के नोट को भी बंद कर दिया जाए। ब्लैकमनी का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए दो हजार का नोट कही भी आसानी से ले जाया जाता है।

 

 

दो हजार के नोट के इस्तेमाल पर रोक की मांग बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में की है। राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि 2000 के नोटों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर आपराधिक गतिविधियों व अवैध व्यापार में किया जा रहा है। इसलिए इसे बंद कर दिया जाना चाहिए।

 

 

2016 में हुए नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर 500 और 2000 के नए नोट रिजर्व बैंक ने जारी किया था। लेकिन अब मार्केट में 2000 रुपये के नोट गायब है। एटीएम से भी 2000 रुपये के नोट नहीं निकलता। यह अब वैध नहीं रहा इस बात का अफवाह भी खूब सुनने को मिलती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Agriculture News: 'आशा' मॉडल से बदलेगी बिहार में कृषि की तस्वीर, खेतों तक पहुंचेगा पानी और बढ़ेगी किसानों की आय

 

सुशील मोदी ने इस संबंध में केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पिछले तीन साल से आरबीआई ने 2000 के नोटों की छपाई भी बंद कर दी है। इसका फायदा नकली नोट का धंधा करने वाले उठा रहे हैं। आए दिन बड़ी संख्या में नकली नोट भी जब्त किये जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर 2000 के नोटों की जमाखोरी की जा रही है। गुलाबी नोट का इस्तेमाल सिर्फ अवैध व्यापार में हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने बीते दिनों राज्यसभा में शिक्षा मंत्री से केंद्रीय विद्यालय (KVS) से सांसद कोटा को खत्म करने की मांग की थी। इस दौरान उनका साफ तौर पर यह कहना था कि सांसद कोटा के कारण लोगों ने उनका जीना दूश्वार कर दिया। एमपी कोटे से वे केवल 10 छात्रों का ही दाखिला करा सकते हैं। जबकि उनके पास सैकड़ों लोग अपने-अपने बच्चे के एडमिशन के लिए पहुंचते थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: मोकामा MLA अनंत सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, बोले- 'हमें तो कुछ पता ही नहीं!'

 

 

सांसदों के चुनाव हारने का यह एक बहुत बड़ा कारण भी है। जिनके बच्चों का एडमिशन नहीं होता था उनकी नाराजगी सांसदों के प्रति बढ़ती जा रही थी। सुशील मोदी की इस मांग पर विचार करते हुए सांसद कोटा को खत्म कर दिया गया। अब उन्होंने 2000 के नोटों के प्रचलन को रोकने की मांग की है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि राज्यसभा में बीजेपी सांसद द्वारा उठाए गये इस मुद्दे को सरकार कितनी गंभीरता से लेती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: जानिए 3 अप्रैल 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में, ग्रहों और नक्षत्रों की...

Sarkari Naukri: UPSSSC मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी, 2285 पदों पर होगा चयन

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के...

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...