spot_img

दरभंगा में Instagram और Mobile पर प्यार के बाद भागे प्रेमी-प्रेमिका बनारस से बरामद, भाई ने दर्ज कराई थी लहेरियासराय थाने में अपहरण की FIR

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने अपहरण के एक मामले में प्रेमी युगल को बनारस से बरामद कर दरभंगा लाई हैं।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने इस मामले को लेकर बताया कि एक सप्ताह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले एक चचेरे भाई ने अपनी बहन के अपहरण होने को लेकर मामला थाने में दर्ज कराया था। दर्ज प्राथमिकी में शंका जाहिर की गई थी कि उनकी पुत्री बनारस में हो सकती हैं।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर वाराणसी भेज कर युवक और युवती को बरामद कर लिया और उसे दरभंगा ले आई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती को न्यायालय में उपस्थित कर धारा 164 का बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: मिथिला को नई उड़ान देने का खाका तैयार, बनेगा विकास का नया इंजन: Darbhanga Airport बनेगा सी-प्लेन हब और स्किल सेंटर, पढ़िए जलमार्ग से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा!

हालांकि प्रेमी युवक अजीत ने अपहरण करने की बात से इनकार किया हैं। उसने बताया कि युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह मुंबई में कार्य करता है। दोनों के बीच लगभग एक वर्ष से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। उसने कहा कि पिछले सप्ताह युवती ने कहा कि दरभंगा आ जाओ और शादी कर लो फिर साथ साथ रहेंगे। इस तरह बात करने के बाद वह उसे बनारस लेकर चला गया। जहां से पुलिस पकड़कर दरभंगा लायी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: जानिए 3 अप्रैल 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में, ग्रहों और नक्षत्रों की...

Sarkari Naukri: UPSSSC मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी, 2285 पदों पर होगा चयन

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के...

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...