

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अधिवक्ताओं के लिए वकालतखाना भवन निर्माण कराने के प्रति संघ के अध्यक्ष और सचिव की भूमिका संवेदनशील नहीं रहने को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया है। सोमवार को अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन बिरौल के कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अधिवक्ता कैलाश कुमार कर रहे थे।
उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं अधिवक्ता ने संघ के क्रियाकलाप पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए अध्यक्ष सचिव की ओर से अनुमंडल वकालत खाना के भूमि उपलब्धता के लिए लगातार सरकार और पदाधिकारी को पत्राचार किया गया। जिला अधिकारी,अनुमंडल अधिकारी, अंचल अधिकारी एवं न्यायिक पदाधिकारी से कई बार वार्ता के बावजूद भूमि उपलब्ध अब तक नहीं हो पाया है।
अध्यक्ष, सचिव के द्वारा की गई अग्रतर कार्रवाई पत्राचार के अलावा कुछ नहीं बताया जाता है। सदस्यों ने कहा कि जिससे संघ के पदाधिकारियों के प्रति अधिवक्ताओं में आक्रोश है जो बहुत ही खेद का विषय है।
कार्यकारिणी सदस्य कैलाश कुमार ने बताया कि पत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं के ज्वलंत समस्या का निदान नहीं होने की स्थिति में तत्काल अध्यक्ष और सचिव से इस्तीफा देने की मांग की गई है, अन्यथा कार्यकारिणी सदस्य इस्तीफा देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी सदस्यगण स्वतंत्र रूप वकालत खाना के लिए भूमि उपलब्धता हेतु चरणबद्ध हड़ताल करेंगे।


