spot_img

दरभंगा के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से DM Rajeev Roshan ने कहा-करें बीएलए की नियुक्ति, 17+आयु वर्ग के युवाओं के नाम जोड़ने में करें सहयोग

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2023 के क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक की गई।

- Advertisement -

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अतिरिक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, जनता दल (यू) के जिला प्रवक्ता डॉ. अंजीत चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी एवं अशोक नायक, नेशनलिष्ट कॉग्रेस पार्टी के शैलेन्द्र मोहन झा, सीपीआई के नारायण जी झा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के गगन कुमार झा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के देवेन्द्र झा, बहुजन समाज पार्टी के सुनील कुमार मंडल एवं राष्ट्रीय जनता दल के विश्वचन्द्र पप्पू उपस्थित हुए।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023 के क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया गया कि पूर्व में दावा/आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 09 नवम्बर 2022 से 08 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

उन्होंने 09 दिसम्बर 2022 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि दावा/आपत्ति की अवधि 10 (दस) अतिरिक्त दिनों के लिए बढ़ा दी गई है, अब दावा/आपत्ति 18 दिसंबर  2022 तक प्राप्त किया जा सकता है।

बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बीएलए की नियुक्ति करने का विशेष अनुरोध किया। साथ ही जिला के निर्वाचक सूची में निर्वाचक जनसंख्या अनुपात एवं लिंगानुपात में वृद्धि के लिए 17+ आयुवर्ग के निर्वाचकों तथा महिला निर्वाचकों का नाम जोड़ने के लिए सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey