spot_img

NCP President शरद पवार को जान से मारने की धमकी

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

शरद पवार के सिल्वर ओक स्थित उनके आवास पर एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मारने की बात कही।

 

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को उनके मुंबई स्थित आवास सिलवर ओक पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'कुबूल है' बुलवाया, ब्लैकमेल किया...नशीला जूस पिलाकर बनाया VIDEO, IAF अधिकारी की पत्नी से रेप मामले में, मौलवी के सरेंडर से खुली खौफनाक साजिश की परतें!

धमकी देने वाले ने सिल्वर ओक में लैंडलाइन पर मंगलवार को सुबह फोन किया और कहा कि उनकी हत्या देशी कट्टे से की जाएगी। इसकी शिकायत मुंबई के गांवदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

- Advertisement -
मुंबई पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने कहा, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के सिल्वर ओक स्थित आवास पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294,506(2) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू की गई है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह सिलवर ओक आवास के लैंड लाइन फोन पर धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाला हिंदी में बात कर रहा था। उसने शरद पवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसने की कहा कि शरद पवार की हत्या देशी कट्टे से की जाएगी। इसके बाद सिलवर ओक आवास की संचालिका ने इस मामले की शिकायत गांवदेवी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

दरअसल, शरद पवार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बयान दिया था। इसी वजह से धमकी भरा फोन आने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राऊत को भी इसी तरह की जान से मारने की धमकी मिली थी। इसलिए मुंबई पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  29 IPS/BPS अधिकारियों का तबादला...कई जिलों के SP बदले, देखिए पूरी लिस्ट

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways