spot_img

बिहार के DGP संजीव कुमार सिंघल 19 दिसंबर को होंगे सेवानिवृत्त, सम्मान में विदाई समारोह के लिए क्या है समस्त महानिदेशक से लेकर एसपी स्तर तक के अधिकारियों को निर्देश

spot_img
- Advertisement -

बिहार के डीजीपी संजीव कुमार सिंघल 19 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहें हैं। इनके सेवानिवृति के बाद बिहार के नये डीजीपी की घोषणा की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस महानिदेशक के सेवानिवृत होने पर उनके सम्मान में कई कार्यक्रम की घोषणा की हैं।

- Advertisement -

इसके लिये सभी महानिदेशक,सभी अपर महानिदेशक, सभी पुलिस महानिरीक्षक, सभी पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी अपर पुलिस अधीक्षक को उनके विदाई समारोह पर उपस्थित रहने को कहा हैं।

- Advertisement -

सुबह के 11 बजे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 के मिथिलेश स्टेडियम में परेड का पंक्तिबद्ध होना। 11.05 बजे परेड समादेशक द्वारा परेड का प्रभार ग्रहण करना। 11.25 बजे पुलिस महानिदेशक सह मुख्य अतिथि का आगमन एवं सलामी तत्पश्चात परेड का निरीक्षण।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: CM Nitish की आखिरी कैबिनेट बैठक? क्यों बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल है!

इसके बाद 11.45 बजे मुख्य अतिथि का स्वागत, 11.55बजे परेड मार्च पास्ट एवं समीक्षा क्रम में पंक्तिबद्ध होना ,12.10बजे महानिदेशक प्रशिक्षण की ओर से स्वागत संबोधन एवं स्वागत भाषण ,12.30बजे मुख्य अतिथि द्वारा मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन होगा।

इसके बाद 12.50 बजे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महानिदेशक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन ,एक बजे आईपी मेस में अल्पाहार का कार्यक्रम आयोजित हैं। यहां उक्त कार्यक्रम का संचालन भारतीय पुलिस सेवा की श्रीमती किम और दलजीत सिंह करेंगे।

 

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का इफ़ेक्ट, 1000 KM लंबे बादलों के समूह का Bihar में प्रवेश, 4 दिन तूफान-बारिश-ओलावृष्टि की IMD ALERT

कार्यक्रम के संयोजक बीएमपी के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय )रहेंगे। वहीं समय के दूसरे अवधि में भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस महानिदेशक के सेवानिवृत होने पर पुलिस मुख्यालय ने नेहरू मार्ग स्थित सरदार पटेल भवन में मिनट दो मिनट कार्यक्रम आयोजित की गई हैं।

इसमें शाम के चार बजे सी ब्लॉक के निचले भाग स्थित संवाद कक्ष में पुलिस महानिदेशक ,पुलिस अपर महानिदेशक सभी मीडियाकर्मी के साथ बातचीत करेंगे। सी ब्लॉक के द्वितीय तल पर कार्यालय कक्ष में शाम के 4.40 बजे सभी वरीय पुलिस अधिकारियों का आगमन होगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News मधुबनी के निजी हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने कहा...पिटाई से मरा!

इसी तल पर कार्यालय कक्ष में 5बजे के करीब पद का प्रभार त्याग /प्रभार ग्रहण होगा। इसी तल पर 5बजकर 10मिनट में सभी सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक/नये पुलिस महानिदेशक का ग्राउंड फ्लोर में आगमन/प्रतीक चिन्ह तथा विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन तय हैं। इसके बाद 5.30में अल्पाहार का कार्यक्रम हैं।

उक्त कार्यक्रम का संचालन बिकास बर्मन पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) की ओर से किया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक अपर पुलिस महानिदेशक (mukhyaly) को जिम्मा दिया गया हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: गए थे परदेस पेट की आग बुझाने, अब गांव में ही तलाशेंगे काम, रसोई गैस संकट ने छीन ली रोजी, पढ़िए जो...

गैस संकट: दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से मजदूरों की घर वापसी...

Midday Meal Workers: रसोइयों की सुनो सरकार, भागलपुर में फूटा गुस्सा, पूछा -मानदेय और सुरक्षा का क्या हुआ तेरा वादा!

Midday Meal Workers: देश के नौनिहालों का पेट भरने वाली 'मध्याह्न भोजन रसोइया' अपनी...

Bhagalpur News: भागलपुर में चुपचाप स्मार्ट सिटी के तमगे के बीच ब्राउन शुगर, मासूमों को लग रही ‘सूखा नशा’ की लत, Bhagalpur Drug Menace...

Bhagalpur Drug Menace: भागलपुर में इन दिनों एक खतरनाक 'सूखा नशा' चुपचाप युवाओं और...