spot_img

मुजफ्फरपुर के कांटी में युवक पिंटू कुमार की हत्या कर लाश चौर में फेंकी

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां कांटी थाना क्षेत्र के मानिकपुर नरोत्तम पंचायत के नारायण भेडियाही गांव स्थित चौर में युवक की लाश मिली है। अपराधियों ने कांटी थाना क्षेत्र के ही लसगरीपुर निवासी चालीस वर्षीय पिंटू कुमार गुप्ता की हत्या कर लाश को चौर में फेंक दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वारदात की खबर और लाश मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

- Advertisement -

इधर, पिंटू कुमार गुप्ता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनो ने बताया कि मंगलवार की सुबह में चौर में लोगों ने एक युवक की लाश देखी। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। तत्काल मौजूद लोगों में से कुछ ने इसकी पहचान पिंटू के रूप में करते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी।

- Advertisement -

मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने इसकी पहचान पिंटू के रूप में की। जहां अपराधियों ने पिंटू की हत्या कर शव फेंक दिया था। परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में भी जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...