
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम नीतीश ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नीतीश ने यह भी साफ कर दिया कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं।
इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने गृह जिले नालंदा में यह इशारा कर दिया था जब कहा था कि तेजस्वी हैं ना। वहीं से साफ संकेत निकलकर सामने आ गया कि सीएम नीतीश तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।
सीएम नीतीश ने कहा था कि हमारे तेजस्वी जी हैं। इनको हम बिल्कुल आगे बढ़ा रहे हैं। जितना करना था कर रहे हैं। इनको और आगे करना है। आप लोग एक एक बात समझ ही रहे हैं। हम लोग कोशिश कर रहे हैं। इस बात पर फिर उनहोंने महागठबंधन की बैठक के बाद साफ कर दिया। स्पष्ट कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
महागठबंधन की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि मैं पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। सब बीजेपी को हटाना चाहते हैं। हमलोग भी इसी कोशिश में लगे हैं। अब आने वाला चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में होगा।
महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक खत्म होने के बाद नीतीश ने यह बयान दिया है। डिप्टी सीएम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को आगे करना है। नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि 2025 विधानसभा का चुनाव उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने महागठबंधन की विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये बातें कही। मीटिंग में जदयू, राजद कांग्रेस, लेफ्ट की सभी पार्टियों के विधायकों और एमएलसी ने भाग लिया। बैठक में नीतीश कुमार ने शराबबंदी के खिलाफ बोलने वाले सभी नेताओं को चेताया और कहा कि सबके समर्थन से शराबबंदी हुई थी।






