spot_img

दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर बाइक की डिक्की से 70 हजार कैश लेकर अपराधी फरार…कहीं लौट आया कोढा गैंग?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। इन दिनों बैंक के इर्द-गिर्द उच्चकों की भरमार दिखाई पड़ती हैं। और यही उच्चके आम लोगों के झोले एवं डिक्की से पैसा लेकर फरार हो जाते हैं।

- Advertisement -

एक दशक पहले ऐसे उच्चकों को पुलिस पकड़कर पूछताछ करती थी तो सभी पूर्णिया जिला के कोढा गांव निवासी बताता था। कहीं ये उच्चके वहीं के तो नहीं? क्योंकि छोटी मोटी घटनाएं बढ़ गई हैं। चैन छिनतई की घटनाएं भी बढ़ी हुई हैं।

- Advertisement -

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास से बाइक की डिक्की से 70 हजार रुपए निकालकर उचक्के के फरार होने की सूचना मिल रही हैं। बहेड़ी थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के रहने वाले देवेंद्र राय स्टेट बैंक से मंगलवार की दोपहर खाता से 70 हजार रुपए निकालकर बाइक की डिक्की में रख कर घर जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गजेंद्र नारायण झा का निधन... बेनीपुर की गरीब, गुरबों- वंचित वर्ग की सशक्त आवाज़ मौन... भरपाई मुश्किल!

बाइक को समाहरणालय रोड में लगाकर बैंक गए थे जहां से पैसा निकालने के बाद बाइक लेकर घर के लिए निकले थे। टावर चौक के पास चाय पत्ती लेने के लिए रुके उसी दौरान उचक्के ने बाइक का पलग निकाल दिया। गाड़ी जब स्टार्ट नहीं हुआ तो उनका ध्यान पलग की ओर गया जैसे ही पलग लगाने लगे उसी दौरान उचक्का डिक्की से रुपया निकाल कर फरार हो गया।

पलग लगाने के बाद उनका ध्यान डिक्की पर पड़ गया। डिक्की खुला देख रुपए की खोज की तो रुपया गायब था। रुपया नहीं मिलने पर देवेंद्र राय अचेत होकर वहीं पर गिर गए। फिर होश आने पर लहेरियासराय थाना पहुंच कर उन्होंने थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाई।

देवेंद्र राय ने बताया कि उनके ऊपर कर्ज हो गया था कर्ज को सजाने के लिए उनका पुत्र आज ही उनके खाते में 70 हजार रुपया भेजा था। उनका पुत्र पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहकर नौकरी करता है। देवेंद्र राय दो बार पंचायत वार्ड रह चुके हैं। इस बार के चुनाव में वह हार चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना के सामने मुख्य सड़क पर कई पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे लेकिन उस रास्ते से रुपया लूटने वाला उचक्का जा रहा था किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोकने की जरूरत उन लोगों ने महसूस नहीं की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Midday Meal Workers: रसोइयों की सुनो सरकार, भागलपुर में फूटा गुस्सा, पूछा -मानदेय और सुरक्षा का क्या हुआ तेरा वादा!

Midday Meal Workers: देश के नौनिहालों का पेट भरने वाली 'मध्याह्न भोजन रसोइया' अपनी...

Bhagalpur News: भागलपुर में चुपचाप स्मार्ट सिटी के तमगे के बीच ब्राउन शुगर, मासूमों को लग रही ‘सूखा नशा’ की लत, Bhagalpur Drug Menace...

Bhagalpur Drug Menace: भागलपुर में इन दिनों एक खतरनाक 'सूखा नशा' चुपचाप युवाओं और...

Bihar News: CM Nitish की आखिरी कैबिनेट बैठक? क्यों बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल है!

बिहार की राजनीति: बिहार में आजकल सियासी पारा हाई है! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...