

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। सात दिन पूर्व थाना क्षेत्र के अरगा निवासी अजय कुमार सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अभिशेष कुमार अपने मित्र गुरुदेव कुमार के साथ घर से निकला था, लेकिन अभी तक वह घर नहीं लौटा है। इसको लेकर अजय कुमार ने अपने पुत्र के लापता होने की लिखित सूचना पुलिस को दिया है।
पुलिस को दिये गए आवेदन में अजय कुमार ने कहा है कि ग्रामीण गुरुदेव से संपर्क करने पर उसने बताया कि अभिशेष इनके साथ दरभंगा के नाका 5 तक गया था। उसके बाद अरगा गांव के ही रामनिहोर मंडल के पुत्र आलोक कुमार उर्फ संतोष ने अभिशेष को अपने साथ कहीं ले गया।
आवेदक ने पुलिस को बताया कि इन्हें आशंका है कि वे लोग इनके पुत्र के साथ अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं, इसमें कुछ अज्ञात व्यक्तियों की संलिप्तता होने की बात कही है। अजय ने पुलिस को बताया कि ये अपने स्तर से पुत्र के खोजबीन में लगे हुए थे।
ग्रामीण गुरुदेव कुमार का नाम आते ही पुलिस के शरण में आना पड़ा। थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।


