back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, डीसीएम से टकराई बस, 6 की ऑन द स्पॉट मौत, 22 से अधिक जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

 आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे की खबर सामने आई है जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, डीसीएम और स्लीपर बस में भीषण टक्कर हो गई। इसमें 22 लोग घायल भी हैं। घायलों को सैफई भेजा गया है। एसपी देहात रण विजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह हादसा थाना नगला खंगर क्षेत्र में 61 माइलस्टोन के पास हुआ है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह ने गहरा दुख जताया है। पढ़िए पूरी खबर

फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के चार बजे के करीब बस हादसा हुआ है। यहां एक्सप्रेसवे पर 61 माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते एक्सप्रेसवे से बस पलट कर नीचे गिर गई और इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 14 महीने का बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं,जबकि 22 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। इस दौरान घायलों को इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Terror Attack: दिल्ली पर लश्कर-ए-तैयबा का साया, देश में एक बड़ा आतंकी हमला करने की फ़िराक में आतंकी! पढ़िए...IED... पंजाब, कश्मीर और लाल किला

 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी स्लीपर बस लुधियाना से रायबरेली की तरफ जा रही थी और बस में करीब 60 यात्री सवार थे, लेकिन यह बस दुर्घनाग्रस्‍त हो गई और यह बड़ा हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, डीसीएम से टकराई बस, 6 की ऑन द स्पॉट मौत, 22 से अधिक जख्मीवहीं, हादसे के बाद वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहाैल बन गया। ऐसे में जैसी ही इस हादसे के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar AI: UK के मंत्री कनिष्क और संजय झा की मुलाकात से बिहार में AI का नया सवेरा, पढ़िए... Bihar के तकनीकी परिदृश्य

 

वहीं, थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। मृ‍तको के नाम, रीना उम्र 22 वर्ष पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर, अयांश उम्र 15 माह पुत्र सुनील, सन्तलाला उम्र 67 वर्ष निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी। इसके अलावा अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें:  India US Trade Deal: कांग्रेस ने 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' रद्द करने की मांग क्यों की? जानें पूरा मामला

 

एसपी देहात रण विजय सिंह के मुताबिक यह बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। डीसीएम से टकराकर बस पलटकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो है, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। बस में करीब 50 यात्री थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सूचना दी। बिना किसी देरी के यूपीडा की टीम व थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फरवरी 2026 में ज्वालामुखी योग: जानें कब और क्यों है यह अशुभ योग

Jwalamukhi Yog 2026: भारतीय ज्योतिष में कुछ ऐसे योग होते हैं, जो अपने विशेष...

Ramzan 2026: इबादत, संयम और भाईचारे का पवित्र संदेश

Ramzan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,...

Ravivar Upay: धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए रविवार के विशेष उपाय

Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है,...

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का सटीक आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2026, रविवार का पावन दिन है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें