

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहे देशी और विदेशी शराब पर रोक थाम के लिए भले ही पुलिस शिकंजा कसने मे लगी है लेकिन शराब के अवैध ये कारोबारी पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेलने में लगे हुए हैं।
बुधवार को पुलिस और एएलटीएफ की टीम की ओर से चलाए गए अभियान में थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ दो कारोबारी को दबोचने में सफलता हासिल किया।
थानाध्यक्ष एस एन सारंग ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिरौल विद्युत पावर सव स्टेशन के निकट पान दुकान की आर में कुंदन प्रधान के दुकान व घर में छापामारी किया। इसमें उनके घर से 375 एम एल का 16 बोतल विदेशी शराब के साथ गृहस्वामी के पुत्र लक्की प्रधान को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि वहीं फकीरना गांव में छापामारी करने पर कृष्णा पासवान के घर से सौ एमएल का 40 पौच देशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शराब कारोबारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कर अग्रेतर कार्रवाई की गई है।
- Advertisement -

