back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के योगियारा-कमतौल पथ में बाइक से कुचलकर वृद्ध की मौत, विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक चालक की कर दी जमकर पिटाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। योगियारा-कमतौल पथ में बाइक की ठोकर से 65 वर्षीय एक वृद्ध रास बिहारी दास की मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार युवक को बाइक के साथ पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार को भी घायल है। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्रामीणों ने बाइक सहित चालक को जाले थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि गररी गांव निवासी रास बिहारी दास अपने घर जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर से तेज गति से चला रहे बाइक चालक पौनी गांव निवासी मुन्ना महतो का 20 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार ने वृद्ध को जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई।
जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडे ने बताया कि मृत वृद्ध के पुत्र अशोक दास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर  स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर लिया गया है। बाइक सवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं था। बाइक सवार को मंगलवार की सुबह ही जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 63 केंद्रों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बनाया ये 'चक्रव्यूह'!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोमवार, 16 फरवरी 2026: जानिए अपना Kal Ka Rashifal, कैसा रहेगा आपका दिन

Kal Ka Rashifal: प्रातःकाल की मंगल बेला में, जब ब्रह्मांड के ग्रह अपनी-अपनी चाल...

ईपीएफओ यूपीआई: पीएफ निकासी की नई क्रांति!

EPFO UPI: भविष्य निधि निकासी अब सिर्फ एक क्लिक दूर! कर्मचारी भविष्य निधि संगठन...

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से दर्दनाक हार, फैंस हुए थे निराश!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली थी 10 विकेट से...

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू संग की महाशिवरात्रि की पूजा, भक्तिमय अंदाज हुआ वायरल

Soha Ali Khan News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों महाशिवरात्रि के भक्तिमय रंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें